स्व.भैरूलाल सुरजदेवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने एमबी अस्पताल में वितरित किए वस्त्र
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। स्व.भैरूलाल सुरजदेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी अंजुला व डीपी धाकड़ ने उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय(एमबी अस्पताल) में नौ दिनों तक करीब 5000 जरूरमंद लोगों को करीब 25000 वस्त्र वितरित किए। धाकड़ परिवार की इस पहल से जरूरतमंद लोगों को इससे संबल मिला है।(Clothing Distribution MB Hospital Udaipur)
डीपी धाकड़ ने बताया कि वस्त्रदान अभियान उनकी माता स्व. सूरजदेवी व पिता स्व. भैरूलाल धाकड़ की स्मृति में चलाया गया। एमबी अस्पताल में बहिरंग विभाग के बाहर 19 से 21 दिसंबर और 9 से 14 जनवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जरूरतमंद लोगों को उसकी सुविधा अनुसार 5 वस्त्र निःशुल्क’ प्रदान किए गए। यहां पुरुष, महिलाओं और बच्चों के लिए कोट, जैकेट, स्वेटर, टी-शर्ट, पेंट,शर्ट,जीन्स वितरित किए गए।(Clothing Distribution MB Hospital Udaipur)

एमबी अस्पताल को इसलिए चुना
धाकड़ ने बताया कि एमबी अस्पताल में उदयपुर संभाग सहित आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज करवाने आते है। उनके साथ उनके परिजन भी आते है इनमें से कई लोग जरूरतमंद होते है। उन्ही की सुविधा को देखते हुए हमने वस्त्र वितरण के लिए एमबी अस्पताल परिसर को चुना। भविष्य में भी इसी तरह का वस्त्र वितरण अभियान चलाया जाएगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


