मेवाड़ से भी बड़ी सख्या में प्रयागराज पहुंचे है धर्म प्रेमी
प्रयागराज। पौष पूर्णिमा सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हो गया। महाकुंभ में हर तरफ धर्म प्रेमियों की चहल पहल नजर आ रही है। पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा और इस दिन सभी 13 अखाड़े राजसी अंदाज में रथों पर सवार होकर गाजे-बाजे और भक्तों के साथ संगम स्नान करने जाएंगे। महाकुंभ में स्नान करने मेवाड़ से भी बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी प्रयागराज पहुंचे है।(Prayagraj Maha Kumbh 2025)
प्रयागराज के पावन संगम तट पर आज सुबह से ही भक्तों ने संगम तट पर पवित्र डुबकी लगाई। इस दिन का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। कुंभ मेले में बड़ी संख्या में विदेशी भी नजर आ रहे है। देशी भक्तों की तो एक ही नजर में गिनती करना भी असंभव सा लग रहा है। पहले ही दिन एक करोड़ से अधिक भक्तों के महाकुंभ स्नान करने का अनुमान लगाया जा रहा है। निरंजनी अखाड़े सहित विभिन्न अखाड़ों में आज धार्मिक अनुष्ठान हो रहे है।(Prayagraj Maha Kumbh 2025)

45 दिनों तक चलेगा महाकुंभ
महाप्रयाग में 12 साल बाद महाकुंभ आयोजित हो रहा है। ऐसे में लोगों में भारी धार्मिक उत्साह नजर आ रहा है। विभिन्न संप्रदायों के संतों के अखाड़े भी इस महाकुंभ में भाग ले रहे हैं। महाकुंभ 45 दिनों तक तक चलेगा। इसकी विभिन्न स्तर पर व्यापक तैयारियों के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


