AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रधानमंत्री मोदी ने सोनमर्ग (Z-Morh) टनल का किया उद्घाटन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 13, 2025
Reading Time: 2 mins read
PM Narendra Modi inaugurated Sonmarg Z Morh tunnel


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2700 करोड़ की लागत आयी

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में 6.5 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग (Z-Morh) टनल का उद्घाटन किया। इस टनल के बनने से कश्मीर और लद्दाख के बीच का रास्ता सभी मौसम में चालू रहेगा। इससे पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा।(Z-Morh tunnel Sonamarg)

मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में जम्मू-कश्मीर में अमन और तरक्की का जो माहौल बना है उसका असर पर्यटन सेक्टर में पहले ही दिखने लगा है। साल 2024 में 2 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने जम्मू कश्मीर की यात्रा की। सोनमर्ग में भी पिछले 10 सालों में 6 गुना ज्यादा टूरिस्ट आए हैं। इसका फायदा होटल वालों, होमस्टे वालों, ढाबा वालों, कपड़े की दुकानदारों, और टैक्सी वालों को भी हुआ है।(Z-Morh tunnel Sonamarg)

कठिन परिस्थितियों में काम किया उनको भी किया याद

मोदी ने कहा कि मैं उन सभी भाइयों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में, अपनी जान जोखिम में डालकर, देश और जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए काम किया। हमारे सात श्रमिक साथियों ने अपनी जान गंवाई, लेकिन सभी चुनौतियों को पार करते हुए इस काम को पूरा किया। आज मैं हमारे उन सात साथियों को याद करना चाहता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई।

PM Narendra Modi inaugurated Sonmarg Z Morh tunnel

टनल बनाने वाले से भी की मुलाकात

मोदी उद्घाटन करने के बाद टनल के अंदर भी गए और टनल प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों और इसके निर्माण में लगे उन मजदूरों से भी मुलाकात की। उद्घाटन के दौरान केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उपस्थित थे।

टनल निर्माण पर 2700 करोड़ की लागत आयी

टू लेन टनल में इमरजेंसी के दौर में समानांतर 7.5 मीटर चौड़ा निकासी मार्ग भी बनाया गया है। सोनमर्ग में जेड मोड़ टनल के को बनाने में 2700 करोड़ रुपये का खर्चा आया है। टनल के उद्घाटन से कई लोगों को फायदा होगा, लेकिन मुख्य रूप से फायदा कारगिल लद्दाख को होगा, क्योंकि, सर्दियों के दौरान कारगिल लद्दाख का एक हिस्सा पूरी तरह से डिस्कनेक्ट हो जाता था। इससे सोनमर्ग के साथ-साथ कारगिल और लेह के लोगों की ज़िंदगी भी बहुत आसान होगी। अब बर्फबारी के दौरान एवलांच से या फिर बरसात में होने वाली लैंड स्लाइड के कारण, जो रास्ते बंद होने की परेशानी आती थी, वो परेशानी कम होगी।

PM Narendra Modi inaugurated Sonmarg Z Morh tunnel

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsj&k newsJammu Kashmir PM ModiJK tourist newslatest news in hindinational newsPM Narendra Modi inaugurated Sonmarg Z Morh tunnelSonamarg newsSonamarg tunal newsSonmarg Z Morh tunnelZ-Morh tunnel Sonamarg

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .