AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सीबीआई ने उदयपुर में तैनात इंस्पेक्टर सहित 4 कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज की FIR: लवली कंडारा एनकांउटर केस

Lucky Jain by Lucky Jain
January 11, 2025
Reading Time: 1 min read
lovely kandara encounter case CBI lodged FIR against Encounter team in murder allegation


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सीबीआई की दिल्ली ब्रांच ने नवीन उर्फ लवली कंडारा एनकाउंटर केस में रातानाड़ा थाने के तत्कालीन एसएचओ हाल उदयपुर साइबर सेल के पुलिस इंस्पेक्टर लीलाराम और चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐसे में लवली कंडारा का एनकाउंटर करने वाली टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने एनकाउंटर करने वाली टीम में शामिल तत्कालीन एसएचओ लीलाराम, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, किशन सिंह, विश्वास और अंकित के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक लीलाराम वर्तमान में उदयपुर के साइबर थाने में पदस्थ हैं। lovely kandara encounter case CBI lodged FIR against Encounter team in murder allegation

लवली कंडारा के परिजनों का आरोप है कि इंस्पेक्टर लीलाराम ने सरेराह लवली कंडारा को गोली मार कर उसकी हत्या की और फिर साक्ष्य मिटाकर इस घटनाक्रम को एनकाउंटर का रूप दे दिया।

इधर इस मामले में पुलिस निरीक्षक लीलाराम ने बताया कि वे 2021 में जोधपुर के रातानाड़ा थाने में एसएचओ थे। क्षेत्र के बदमाश लवली कंडारा के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। बचने के लिए लवली कंडारा ने पुलिस टीम पर गोली चलायी थी। पुलिस टीम ने क्रॉस फायर किए थे। इसी क्रॉस फायरिंग में लवली कंडारा की गोली लगने से मौत हो गयी थी। इस घटनाक्रम को लेकर लवली कंडारा के परिजन कुछ आरोप लगा रहे थे। आज हमने भी सुना है कि सीबीआई में मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच हो जाएगी।

तत्कालीन गहलोत सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी

13 अक्टूबर 2021 को जोधपुर की बनाड़ रोड पर बदमाश नवीन उर्फ लवली कंडारा और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से लवली की मौत हो गयी थी, वहीं लवली के साथ मौजूद उसके दो साथी भाग गए थे। पुलिस मुठभेड़ के समय लवली कंडारा के साथ मौजूद उसके साथियों ने जो कहानी बतायी, वह एनकाउंटर टीम से अलग थी।

वर्ष 2023 में तत्कालीन गहलोत सरकार के कार्यकाल में इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश की गयी थी और 2023 में रातानाड़ा थाने में ही एनकाउंटर टीम पुलिस निरीक्षक लीलाराम, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, किशन सिंह, विश्वास और अंकित के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई ने रातानाड़ा थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर एनकाउंटर टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच सीबीआई डीएसपी मोहिंदर राम को सौंपी गयी है।

एनकाउंटर पर हुई राजनीति, पांच दिन बाद हुआ था कंडारा का अंतिम संस्कार

13 अक्टूबर 2021 को एनकाउंटर के बाद लवली कंडारा के साथी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद एनकाउंटर टीम पर हत्या के आरोप लगाए गए थे। समाजजनों ने धरना प्रदर्शन किया और इस पर राजनीति शुरू हुई। तत्कालीन गहलोत सरकार को घेरने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल खुद धरने पर आए थे। इस दौरान लवली का शव परिजनों ने नहीं उठाया था। तब सरकार ने एडीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा को भेजा था। वार्ता के बाद 17 अक्टूबर को एनकाउंटर टीम के लीला राम सहित पांच पुलिसकर्मियों को को निलंबित किया गया था, जिसके बाद लवली का अंतिम संस्कार हुआ था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsencounter case rajasthanlatest news in hindilovely kandara encounterlovely kandara encounter caselovely kandara encounter case CBI lodged FIR against Encounter team in murder allegationlovely kandara encounter case jodhpurRajasthanrajasthan encounter caserajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .