AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

केन्द्रीय सहकारी बैंक का मुख्य प्रबंधक 8.50 लाख रूपए की संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा गया

Lucky Jain by Lucky Jain
January 11, 2025
Reading Time: 1 min read
hanumangarh Central Cooperative Bank chief manager caught by ACB hanumangarh with rs 8.50 lakh suspected money


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हनुमानगढ की टीम ने आकस्मिक चैकिंग करते हुए केन्द्रीय सहकारी बैंक के मुख्य प्रबंधक संजय शर्मा को 8.50 लाख रूपए संदिग्ध नगद राशि के साथ पकड़ा है। यह राशि अन्न भंडारण योजना में गोदामों की स्वीकृति की एवज में बतौर कमीशन वसूली गयी रिश्वत राशि बतायी जा रही है। Central Cooperative Bank chief manager caught by ACB hanumangarh

एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी को एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि केन्द्रीय सहकारी बैंक का मुख्य प्रबंधक संजय शर्मा हनुमानगढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में अन्न भंडारण योजना में गोदामों की स्वीकृति बावत कमीशन की एवं अन्य रिश्वत की राशि इक‌ट्ठा करके नोहर-रावतसर क्षेत्र से हनुमानगढ़ आ रहा है। एसीबी टीम ने गोपनीय सूचना का सत्यापन किया गया। इसके बाद डीएसपी नरेश गेरा और एसीबी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने एसीबी टीम के साथ आकस्मिक चैकिंग की कार्यवाही की।

टीम ने कोहला टोल प्लाजा के पास एसीबी टीम ने संजय शर्मा को रोका और चेकिंग की तो वह 8 लाख 50 हजार रुपये की संदिग्ध नगद राशि के साथ पकड़ा गया। उक्त राशि के संबंध में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिस पर उक्त संदिग्ध राशि एसीबी ने जब्त कर ली। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ACB Rajasthanar live newsCentral Cooperative Bankcorruption in Central Cooperative Bankhanumangarh Central Cooperative Bank chief manager caught by ACBlatest news in hindiRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .