गणतंत्र दिवस पर एट होम कार्यक्रम सहेलियों की बाड़ी में होना है
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के तहत सहेलियों की बाड़ी में होने वाले एट होम को लेकर की जा रही तैयारियों के चलते सहेलियों की बाड़ी में 13 से 25 जनवरी तक आमजन और पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा।(saheliyon ki bari udaipur)
सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई राजीव अग्रवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह उदयपुर में प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर सहेलियों की बाड़ी में सिविल मेन्टीनेंस, विद्युत कार्य तथा उद्यानिकी संबंधी कार्य किए जाने हैं। इसके चलते 13 से 25 जनवरी 2025 तक सहेलियों की बाड़ी में आमजन एवं पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोक शर्मा ने भी अधिकारियों के साथ सहेलियों की बाड़ी का दौरा किया।(saheliyon ki bari udaipur)

निगम ने सहेलियों की बाड़ी रोड से हटाए अस्थायी अतिक्रमण
प्रस्तावित एट होम कार्यक्रम की तैयारियों के तहत नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश के निर्देश पर निगम टीम ने शुक्रवार को सहेलियों की बाड़ी रोड किनारे से अस्थायी अतिक्रमण हटाए। यहां रोड सीमा में रखे जनरेटर को जब्त करने के साथ ही टीन शेड हटाएं गए।

गांधी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज
आगामी 26 जनवरी को उदयपुर के गांधी ग्राउंड में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई है। शुक्रवार को दिन भर पुलिस व होमगार्ड जवानों ने सधे हुए कदमों के साथ परेड का अभ्यास किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बैण्ड वादन का पूर्वाभ्यास किया। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल भी तैयारियां देखने गांधी ग्राउंड पहुंचे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


