AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लूट की पार्टनरशिप, नाम रखा-पार्टनर गैंग: दूसरी वारदात में ही धरे गए तीनों बदमाश पार्टनर

Lucky Jain by Lucky Jain
January 10, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur kherwara police arrest three accused of partner gang in loot case


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। खेरवाड़ा थाना पुलिस ने बाइक सवार के साथ हुई 51 हजार रूपए लूट की वारदात का खुलासा करते हुए 3 बदमाशों को धरदबोचा है। खासबात है कि ये तीनों बदमाश नए-नए लुटेरे बने थे और गैंग का नाम रखा था पार्टनर गैंग। किसी काम-धंधे में पार्टनरशिप नहीं कर सके तो लूट-अपराध में ही पार्टनरशिप कर पार्टनर गैंग बना डाली। हालां कि तीनों बदमाश दूसरी वारदात में ही धर लिए गए। loot in udaipur : udaipur kherwara police arrest three accused of partner gang in loot case

खेरवाड़ा थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की बाइक बरामद की गयी है, लूटी गयी राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बदमाशों ने खेरवाड़ा क्षेत्र में 51300 रूपए की लूट से कुछ दिन पहले पाटिया थाना क्षेत्र में भी लूट करना कबूला है। तीनों बदमाशों का और कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, यह इनकी दूसरी वारदात थी और पार्टनर नाम से नयी-नयी गैंग बनायी थी।

रैकी कर पीछा किया और लूट लिए 51300 रूपए

पुलिस ने बताया कि खेरवाड़ा के छाणी निवासी रमेशचन्द्र पुत्र माणकलाल ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि 3 जनवरी को वह उसकी बाइक की सर्विस करवाकर व खुले रूपए लेकर सौरवाला से छाणी तरफ जा रहा था। वह रोबिया छात्रावास के पास पहुंचा ही थी कि पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए, तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। तीनों बदमाशों ने युवक को रोका और झपट्टा मार कर जेब में रखे 51300 रूपये लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुखबीर और तकनीकी संसाधनों के जरिए पता किया तो तीन युवकों की गतिविधि संदिग्ध मिली। इस पर पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों ने लूट करना कबूल लिया। loot in udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindiloot in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur kherwara policeudaipur kherwara police arrest three accused of partner gang in loot caseUdaipur newsudaipur news updateudaipur partner gangUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .