AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वॉल सिटी में घुसा कंटेनर ट्रक, जगदीश चौक से चांदपोल में फंसा: कई दुकानों और रेस्टोरेंट के छज्जे तोड़े

Lucky Jain by Lucky Jain
January 9, 2025
Reading Time: 2 mins read
udaipur container truck entered in wall city area stuck at chandpole, shop house and restaurant damaged


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • रात्री गश्त और सुरक्षा पर सवाल : सवाल है कि रात्री गश्त में मौजूद डीएसपी, इंस्पेक्टर, अधीनस्थ पुलिसकर्मी और शहर के विभिन्न पॉइंट्स पर तैनात पुलिसकर्मी या होमगार्ड क्या कहीं कोई मौजूद नहीं था, जो एक कंटनेर वॉल-सिटी की तंग सड़कों के अंदर घुसा और तोड़-फोड़ करता चला गया।
  • पाउडर सड़कों पर बिखरा, यातायात रहा बाधित

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में होने वाले राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, इसी बीच बुधवार देर रात हुए घटनाक्रम ने शहर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टायर बनाने के पाउडर से भरा एक बड़ा कंटेनर समोरबाग की तरफ से घुसा, अंदरूनी शहर (वॉल-सिटी ) के संकड़े मार्गों से भटियानी चौहट्टा होते हुए जगदीश चौक पहुंचा और यहां से गड़िया देवरा, चांदपोल की तरफ जाकर फंस गया। इस दौरान कंटनेर के टकराने से कई दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट के छज्जे, पाइप और चौखट टूट गए। udaipur container truck entered in wall city area stuck at chandpole, shop house and restaurant damaged

क्षेत्रवासी इकट्ठे हुए तो ड्राइवर कंटेनर छोड़कर भाग गया। इस दौरान कंटेनर भी क्षतिग्रस्त हुआ और उसमें भरा काला पाउडर शहर की अंदरूनी सड़कों पर बिखर गया, इससे सड़कें काली हो गयी और यातायात काफी देर बाधित रहा। गनीमत रही कि कंटेनर में कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

udaipur container truck entered in wall city area stuck at chandpole, shop house and restaurant damaged

कंटेनर को निकालकर नयी पुलिया की तरफ खड़ा करवाया गया है

घंटाघर थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि कंटेनर में टायर बनाने का पाउडर भरा हुआ था। यह हरियाणा से आ रहा था और गुजरात जा रहा था। उदयपुर में आकर कंटेनर चालक भटक गया और समोरबाग से भटियानी चौहट्टा की तरफ चला गया। शहर के अंदरूनी मार्गों पर भटकते हुए जगदीश चौक पर पहुंचा, चांदपोल पर फंस गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कंटेनर चालक फरार हो गया था, इस पर पुलिस किसी अन्य ड्राइवर को बुलाकर कंटेनर को नयी पुलिया तक पहुंचा कर खड़ा करवाया है। इसके बाद यातायात सुचारू किया गया।

प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे घुस गया कंटेनर

इस पूरे घटनाक्रम से रात्री गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। भारी वाहनों के प्रतिबंध होने के बावजूद एक कंटेनर शहर (वॉल-सिटी) के अंदर रात को घुस गया और शहर कोट के मार्गों पर भटकता रहा, लेकिन उसे रोकने के लिए कहीं कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। सवाल है कि रात्री गश्त में मौजूद पुलिस निरीक्षक, अधीनस्थ पुलिसकर्मी और शहर के विभिन्न पॉइंट्स पर तैनात पुलिसकर्मी और होमगार्ड क्या कहीं कोई मौजूद नहीं था, जो एक कंटनेर शहर के अंदर घुसा और तोड़-फोड़ करता चला गया। udaipur container truck entered in wall city

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident in udaipurar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newstraffice management in udaipurudaipurudaipur container truck entered in wall cityudaipur container truck entered in wall city area stuck at chandpoleudaipur container truck entered in wall city area stuck at chandpole shop house and restaurant damagedUdaipur newsudaipur news updateudaipur traffic

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .