ठंड का असर हुआ फिर तेज
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनवरी के दूसरे सप्ताह में उदयपुर सहित प्रदेश के कई भागों में ठंड का असर फिर तेज हो गया है। उदयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 6 जनवरी को 12.4 डिग्री और 7 जनवरी को 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।(weather news udaipur)
उदयपुर में न्यूनतम तापमान औसत से 3 डिग्री कम रहने से बीती रात और आज सुबह ठंड का असर ज्यादा रहा। ठंडी हवाएं चलने से दिन में भी आमजन प्रभावित नजर आया। उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह अभी भी सुबह के समय कोहरे का असर बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(weather news udaipur)
प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे
मौसम विभाग के अनुसार बीती रात प्रदेश में कहीं कहीं पर शीत लहर का असर रहा। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम दर्ज हुआ। यानी प्रदेश में ठंड का असर तेज बना हुआ है। माउंट आबू में 1.2 डिग्री, करौली 2.8, दौसा 4.3, सीरोही 2.7, अंता बारा 4.8, चित्तौड़ 4.3, सीकर 4.5 और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


