AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान विधानसभा का सत्र 31 जनवरी से

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 8, 2025
Reading Time: 1 min read
rajasthan vidhansabha


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सत्र बुलाने की राजभवन से अधिसूचना हुई जारी

जयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान की सोलहवीं विधानसभा का तीसरा सत्र आगामी 31 जनवरी से आरंभ होगा। rajasthan vidhan sabha budget session 2025 will start from 31 jan

विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि 31 जनवरी को प्रातरू 11 बजे राज्‍यपाल हरिभाऊ बागडे अभिभाषण देने के लिये विधान सभा पहुंचेंगे। राज्‍यपाल को विधान सभा में आरएसी बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। राज्‍यपाल को प्रोसेशन के साथ सदन में ले जाया जायेगा।

राज्‍यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा 31 जनवरी को सुबह 11 बजे आहूत किये गये सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के तृतीय सत्र की अधिसूचना विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा द्वारा आज बुधवार को जारी की गई।

विभागों को नेवा एप्लिकेशन से ही ऑनलाइन भेजने होंगे प्रश्नों के जवाब

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा का तृतीय सत्र नेशनल ई-विधान एप्‍लीकेशन (नेवा) के तहत पूर्णरूपेण डिजिटलाइज्ड होगा। विधान सभा को विधायकों द्वारा पूछे गये प्रश्‍न, ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍तावों, विशेष उल्‍लेख प्रस्‍तावों, आश्‍वासनों एवं याचिकाओं के जवाब राज्‍य सरकार के विभागों द्वारा नेवा एप्‍लीकेशन के तहत ही ऑनलाइन प्रेषित किया जाना आवश्‍यक है। सभी विभागों को विधान सभा द्वारा प्रश्‍न नेवा एप्‍लीकेशन के माध्‍यम से ही ऑनलाइन भेजे जायेंगे।

विधायकों को इस बार आई पैड की सुविधा

वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधानसभा के सभागार में सदस्यों की सीटों पर कम्प्यूटर उपकरण स्थापित करने और विधानसभा को पेपरलैस किये जाने हेतु नेवा प्रोजेक्ट के तहत उपकरण लगाये जाने का कार्य पूरा हो गया है। सदन में विधायक की प्रत्येक सीट पर एक आई पैड लगाया गया है।

Tags: ar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsrajasthan vidhan sabharajasthan vidhan sabha budget session 2025 will start from 31 janrajasthan vidhan sabha newsRajasthan vidhansabha budget session 2025udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .