AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नगर निगम राजस्व अधिकारी और दलाल 3 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
January 8, 2025
Reading Time: 1 min read
jaipur acb arrest revenue officer nagar nigam alwar for taking bribe of rs 3 lakh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने बीती रात कार्यवाही करते हुये नगर निगम अलवर के राजस्व अधिकारी युवराज युधिष्ठिर मीणा और एक दलाल मुकेश को 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राजस्व अधिकारी ने परिवादी से टेण्डर प्रक्रिया पूरी करने की एवज में 5 लाख रूपए रिश्वत मांगी थी। jaipur acb arrest revenue officer nagar nigam alwar for taking bribe of rs 3 lakh

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया अलवर में नगर निगम राजस्व अधिकारी युवराज युधिष्ठिर मीणा और उसके दलाल मुकेश को 3 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी फर्म को नगर निगम अलवर क्षेत्र में यूडी टैक्स एकत्रित करने का टेण्डर मिला है। उस टेण्डर की सर्वे रिपोर्ट डाटा कलेक्शन को वेरिफाई करने एवं टेण्डर प्रक्रिया पूरी करने की एवज में राजस्व अधिकारी युवराज युधिष्ठिर मीणा 5 लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है और रिश्वत राशि नहीं दिए जाने पर परेशान किया जा रहा है।

एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के सुपरवीजन में एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर बीती देर रात एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी नगर निगम राजस्व अधिकारी युवराज युधिष्ठिर मीणा औा उसके दलाल मुकेश को परिवादी से 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

रेवेन्यू ऑफिसर को अनुकंपा नियुक्ति से मिली थी नौकरी

रेवेन्यू ऑफिसर युवराज युधिष्ठिर मीणा को यह नौकरी 2012 में अनुकंपा नियुक्ति से उनके पिता की जगह मिली थी। अक्टूबर 2024 में अलवर नगर निगम में पोस्टेड हुए थे। इससे पहले जयपुर जेडीए में पदस्थापित थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ACB Rajasthanalwar newsanti corruption bureau rajasthanar live newsjaipur acb arrest revenue officer nagar nigam alwarjaipur acb arrest revenue officer nagar nigam alwar for taking bribe of rs3 lakhlatest news in hindinagar nigam alwarRajasthanrajasthan acbrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .