AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हाईकोर्ट की रोक के बावजूद काट दी पहाड़ी: यूडीए ने नेला क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन किया सीज

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 7, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur UDA seized illegal construction against hill policy hill cutting in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बड़ा सवाल: हाईकोर्ट को ऐसे लोगों के नाम कब बताएगा यूडीए.?

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्व ग्राम नेला में पहाड़ी काटकर किए जा रहे आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माण को मंगलवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण ने सीज कर दिया। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम नेला के आराजी संख्या 1671, 1457 है जो कि मौके पर पहाड़ी भूमि है। जेसीबी से पहाड़ी की कटाई कर निर्माण किया जा रहा था। इसको पूर्व में कई बार रूकवाया गया और किसी भी प्रकार की कटिंग एवं निर्माण नही करने पाबन्द भी किया गया। इसके बावजूद निमार्ण जारी रखने पर आज यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में यूडीए टीम ने इस अवैध निर्माणाधीन भवन को सीज (सील) कर दिया। udaipur UDA seized illegal construction against hill policy वीडियो में देखें उदयपुर में किस कदर छलनी किए जा रहे हैं पहाड़:-

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना भी की जा रही थी

यूडीए आयुक्त ने बताया कि मौके पर पहाडी कटिंग कर हिल पॉलिसी का भी उल्लघंन किया जा रहा था। हाईकोर्ट द्वारा पारित एक आदेश अनुसार पहाड़ियों की कंटिग पर प्रतिबन्ध है। नोटिस देने और बार-बार काम रूकवाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रख निर्माणकर्ता द्वारा हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना भी की जा रही थी।

udaipur UDA Sealed illegal construction against hill policy hill cutting in udaipur

रोक के बावजूद पहाड़ियां काटने वालों के नाम हाईकोर्ट को कब बताएगा यूडीए.?

हाईकोर्ट की सख्ती और रोक के बावजूद उदयपुर में अभी भी आवासीय या व्यवसायिक निर्माण के लिए पहाड़ियों को छलनी करने की साजिश जारी है। खुले आम हाईकोर्ट के आदेशों की छज्जियां उड़ाई जा रही। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उदयपुर विकास प्राधिकरण पहाड़ियांं को छलनी करने वाले ऐसे माफियाओं के नाम हाईकोर्ट को बताने में सुस्ती क्यों बरत रहा?

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: ar live newshill cutting in udaipurhill policyhill policy in udaipurhill policy rajasthanillegal hill cutting in udaipurlatest news in hindiUDA udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur UDAudaipur UDA seized illegal construction against hill policy hill cutting in udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .