150 फर्मों की सील, 300 सिम, कई चैकबुक, एटीएम कार्ड बरामद : प्रतिबंधित गैमिंग साइट्स के जरिए कर रहे थे ठगी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड अभियान के तहत लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक युवक बीटेक इंजीनियर है, तो एक युवती एक्सिस बैंक में जॉब करती है, जबकि मुख्य आरोपी आयुष प्रतिबंधित गेमिंग साइट्स के जरिए ठगी को अंजाम देता था। आयुष पूजा का बॉयफ्रेंड है। पूजा ने आयुष के कहने पर ही ठगी में उसका सहयोग किया। Udaipur police bust cyber fraud gang online gaming sites, Bank employee arrested for cyber fraud
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि उदयपुर के अमल का काटा निवासी आयुष पुत्र गिरीराज, सिरोही हाल हिरणमगरी सेक्टर 5 निवासी पूजा पुत्री प्रभूराम और जालोर हाल गायरियावास निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र करताराम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में उपयोग किए जा रहे लेपटॉप, कई मोबाईल, करीब 300 सिमकार्ड, विभिन्न फर्मों की करीब 150 मोहरें, बड़ी संख्या में चैकबुक, एटीएम कार्ड व फर्जी खाता धारकों की पासबुक सहित अन्य सामग्री जब्त की है। पूजा उदयपुर में एक्सिस बैंक में जॉब करती है, गिरोह का मास्टर माइंड आयुष भी पहले एक्सिस बैंक में नौकरी करता था, उसने डेढ़ महीने पहले ही बैंक से जॉब छोड़ी है, जबकि राजेन्द्र बीटेक इंजीनियर हैं और प्राइवेट नौकरी करता है। यह कार्रवाई डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्याम सिंह रत्नू के नेतृत्व में की गयी है, गिरोह के खुलासे में डीएसटी कांस्टेबल चन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही है।
ऐसे कर रहे थे साइबर ठगी : किराए पर दे रहा था लोगों के बैंक खातों की किट
आयुष प्रतिबंधित अवैध गेमींग वेबसाईट पर लोगों को धोखे में डालकर उनके नाम पर गेमिंग आईडी बनाता था। एक्सिस बैंक में जॉब कर रही पूजा आयुष के कहने पर भोले भाले लोगों के एक्सिस बैंक में खाते खुलवाने, आयुष को किसी खाता धारक के खाते का बैलेंस सम्बन्धित जानकारी देने, बैंक के सिस्टम से उस खाता धारक के बैंक बैलेंस, हस्ताक्षर के नमूने अन्य गोपनीय सूचनाएं आयुष को उसके वाट्सअप पर उपलब्ध करवाती थी। वहीं राजेन्द्र कुमार लोगों के बैंक खाता खोलकर खाता धारकों के बैंक खाते का चेकबुक, एटीएम सहित पूरा किट आयुष को किराये पर देता था।
इस प्रकार आयुष, पूजा और राजेन्द्र कुमार के साथ मिलीभगत कर लोगों को लालच में डालकर उन्हे स्वयं द्वारा अवैध रूप से संचालित गेमिंग प्लेटफार्म वेबसाईट पर क्रिकेट तथा अन्य खेलों पर सट्टे का दांव लगाने के लिये प्रेरित कर उनके द्वारा दांव पर लगाये रूपयों को अन्य आम व्यक्तियां को धोखे में रख उनके नाम पर खुलवाऐ गये बैंक खातों में डलवाकर रूपये ऐठ लेते थे। आरोपी अलग-अलग सिम कार्ड से साइबर फ्रॉड करते थे और विभिन्न फर्मो की मोहरों का प्रयोग पैसों के लेनदेन व फर्जी तरीक से खाते खोलने का काम करते थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


