बीजापुर(छत्तीसगढ़)। बीजापुर में सोमवार को एक सर्च ऑपरेशन से लौट रहे सुरक्षा बल के जवानों के वाहन को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस घटना में 8 जवान और 1 ड्राइवर शहीद हो गए।(Naxal attack Bijpur Chhattisgarh)
यह घटना भेज्जी और कुटरू पुलिस थाने के बीच हुई है। ये रुटीन सर्च ऑपरेशन के बाद वापस कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी आईईडी की चपेट में आ गई। इसमें 8 जवान और 1 ड्राइवर शहीद हो गए। घटना के बाद इलाके में फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सर्चिंग अभियान शुरु कर दिया गया है। आला अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।(Naxal attack Bijpur Chhattisgarh)
नक्सलवाद के खात्मे के लिए लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी : सीएम साय
बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाया रहा था। पिछले 3 से 4 दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पांच नक्सली भी मारे गए। सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा है कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


