AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

HMPV वायरस के अहमदाबाद में एक और कर्नाटक में दो केस मिले

Lucky Jain by Lucky Jain
January 6, 2025
Reading Time: 1 min read
HMPV virus case detected one in ahmedabad and two in bengaluru karnataka


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कर्नाटक के बेंगलूरू में दो और गुजरात के अहमदाबाद में एक संदिग्ध मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में आठ महीने के बच्चे और 3 महीने की एक बच्ची की एचएमपीवी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, वहीं गुजरात के अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती एक 2 महीने का बच्चा भी एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया है। एचएमपीवी के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि तीनों शिशुओं और इनके परिजनों में किसी की भी विदेश जाने की हिस्ट्री नहीं है। HMPV virus news update

तीनों बच्चों की स्थिति स्थिर है

  • कर्नाटक में ब्रोन्कोन्यूमोनिया की बीमारी के चलते 3 महीने की बच्ची को बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, टेस्ट में एचएमपीवी होने का पता चला था। बच्ची उपचार के बाद ठीक है और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
  • कर्नाटक में ही ब्रोन्कोन्यूमोनिया के चलते 8 महीने के बच्चे को बेंगलूरू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, 3 जनवरी को बच्चे के टेस्ट सैंपल लेकर जांच करवायी गयी थी, जिसमें एचएमपीवी की पुष्टि हुई थी। बच्चे के उपचार जारी है और वह स्‍वस्‍थ हो रहा है।
  • गुजरात की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती 2 महीने की बच्ची को भी एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला है। बच्ची का उपचार चल रहा है। बच्ची राजस्थान के डूंगरपुर जिले की बतायी जा रही है।

गौरतलब है कि एचएमपीवी के भारत सहित कई देशों में मामले सामने आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एचएमपीवी को लेकर निगरानी कर रहा है। इस वायरस के चीन में काफी केस सामने आए हैं, जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन भी स्थिति पर निगरानी कर रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsHMPV virusHMPV virus case detected one in ahmedabad and two in bengaluru karnatakaICMRlatest news in hindinational newsRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .