AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हादसों का हाईवे : उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर ट्रेलर ने टूरिस्ट बस और बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
January 4, 2025
Reading Time: 1 min read
Highway of accidents udaipur-Pindwara highway, one died 10 injured when trailer hits bike and traveller bus


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लगातार दूसरे दिन फिर हुआ एक्सीडेंट

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे हादसों का हाईवे बन गया है। आए दिन सड़क हादसे और इनमें लोगों की मौत हो रही है। आज शनिवार को लगातार दूसरे दिन गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर खोखरिया नाल के समीप बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में लिया और फिर साइड खड़ी पर्यटकों की ट्रेवलर बस को टक्कर मारी। हादसे में बस में सवार दौसा निवासी प्रांजल पुत्री राकेश रावत की मौत हो गयी, जबकि बस में बैठे अन्य पर्यटक और बाइक चालक घायल हैं। सूचना पर थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। Highway of accidents udaipur-Pindwara highway

पुलिस ने बताया कि हादसे में ट्रेवलर बस में 12 लोग सवार थे, ये सभी बांदीकुई, दौसा से माउंटआबू घूमने जा रहे थे। ट्रेलर की चपेट में आने से दौसा निवासी प्रांजल पुत्री राकेश रावत की मौत हुई है, जबकि प्रांजल की मां सहित बस में बैठे अन्य टूरिस्ट व बाइक सवार घायल हुए हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर हाईवे पर यातायात सुचारू किया गया है। हादसा खोखरिया नाल के पास हुआ है, बस चालक ने सवारी को उल्टी आने से बस हाईवे किनारे रोकी थी। इसी दौरान उदयपुर से पिंडवाडा की तरफ जा रहे ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को चपेट में लिया और फिर साइड खड़ी टूरिस्ट बस को टक्कर मारी। कुछ सवारियां बस में बुरी तरह फंस गयीं। जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया।

एक दिन पहले हुए हादसे में हुई थी पांच मौतें

एक दिन पहले शुक्रवार को भी इसी हाईवे पर देवला चौकी से आगे ढलान पर अनियंत्रित हुए ट्रेलर ने आगे चल रहे सवारी टेंपो को टक्कर मारी थी। इस हादसे में 4 महिलाओं और 1 बच्चे सहित 5 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 5 बच्चे, 3 महिलाएं और टेंपो चालक सहित 9 लोग घायल हुए थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident in udaipuraccident on udaipur pindwara highwayar live newsHighway of accidentsHighway of accidents udaipur-Pindwara highwaylatest news in hindione died 10 injured when trailer hits bike and traveller busroad accidentroad accident in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .