AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: सवारी टेंपो को ट्रेलर ने टक्कर मारी: 2 वर्षीय बच्चा, उसकी मां सहित 5 की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
January 3, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur five died in accident at udaipur pindwara highway trailer hits passenger auto


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में बेकरिया थाना क्षेत्र के देवला चौकी से आगे पिंडवाड़ा हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सवारी टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार 5 सवारियों की मौत हो गयी, मृतकों में 2 वर्षीय बच्चा, उसकी मां सहित 3 अन्य महिलाएं शामिल हैं। वहीं 5 बच्चों और तीन महिलाओं सहित 8 सवारियां और टेंपो चालक घायल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर एडिएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, डीएसपी, एसएचओ मय जाब्ता पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतकों के शव मोरचरी रखवाए गए हैं। five died in accident at udaipur pindwara highway, trailer hits passenger auto

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि देवला चौकी से आगे पिंडवाड़ा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ढलान पर अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे सवारी टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत हुई है। यह सभी सवारी टेंपो में सवार थे और आस-पास क्षेत्र के रहने वाले थे। टेंपो में सवार 8 सवारियां घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर डीएसपी, थानाधिकारी मय जाब्ता तैनात हैं।

इनकी मौत और ये घायल हुए हैं

हादसे में बेकरिया के गाडलिया निवासी मां-बेटे ममता (22) पत्नी गोमाराम गरासिया, इसका 2 वर्षीय पुत्र टुमाराम, कस्तूबाई (45) पत्नी खुमाजी गरासिया, सालरिया निवासी पुष्पा (35) पत्नी सोहनलाल गरासिया, उपलावास निवासी मंजूबाई (25) पत्नी सोमाराम गरासिया की मौत हुई है। वहीं मृतका पुष्पा का बेटा आदित्य (12), मंजू की पुत्री गुड्डी, सुरेश (12) पुत्र मंसाराम, सतीश (2) पुत्र रमेश, गीता (5) पुत्री मोहन, सवीबाई (23) पत्नी रमेश, अनीता बाई (25) पत्नी नरसाराम और गोमीबाई (45) पत्नी जीताराम गरासिया घायल हुए हैं।

टक्कर इतनी भीषण की टेपों के परखच्चे उड़ गए

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देवला चौकी से आगे हाईवे पर काफी ढलान है। देवला से पिंडवाड़ा की तरफ तेज रफ्तार ट्रेलर ढलान पर अचानक अनियंत्रित हो गया और उसने आगे चल रहे सवारी टेंपो को जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि टेंपों के परखच्चे उड़ गए और एक-दो सवारियां उछलकर पुलिया से कई फीट नीचे जा गिरे। मौके पर 4 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत हो गयी, वहीं 5 बच्चे और तीन महिलाएं घायल हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident at udaipur pindwara highwayaccident in udaipurar live newsfive died in accident at udaipur pindwara highwaylatest news in hindiRajasthanrajasthan newsroad accident in udaipurtrailer hits passenger auto in udaipurudaipurudaipur five died in accident at udaipur pindwara highwayUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .