AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार की पोल खोल रही लोकायुक्त राजस्थान की वार्षिक रिपोर्ट

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 1, 2025
Reading Time: 2 mins read
Lokayukta Rajasthan Justice Pratap Krishna Lohra


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • कई लोकसेवकों ने मिलीभगत कर राजकोष को पहुंचाया करोड़ों का नुकसान
  • 26 दोषी कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की सिफारिश
  • लोकायुक्त ने 36 वां वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को किया प्रस्तुत

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के लोकायुक्त न्यायमूर्ति प्रताप कृष्ण लोहरा ने 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि का 36 वां वार्षिक प्रतिवेदन, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को प्रस्तुत किया। लोहरा के कार्यकाल का यह चौथा वार्षिक प्रतिवेदन है। Lokayukta rajasthan annual report exposed corruption in government system

लोकायुक्त सचिवालय में 1 जनवरी 2024 को 4041 परिवाद लम्बित थे तथा वर्ष 2024 में कुल 2068 नवीन शिकायते प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 6109 परिवादों में से 2311 परिवादों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर गुणावगुण के आधार पर निस्तारण किया गया। लोकायुक्त सचिवालय द्वारा जांच\अन्वेषण उपरान्त कई प्रकरणों में यह पाया गया कि कई लोक सेवकों ने अपने कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में भ्रष्ट आचरण,अधिकारों का दुरूपयोग और अकर्मण्यता कारित की थी। अतः लोकायुक्त तथा उप-लोकायुक्त अधिनियम 1973 की धारा 12 के तहत ऐसे 26 दोषी कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु उनके संबंधित सक्षम प्राधिकारियों को सिफारिश की गई।

happy new year bhuvnesh vyas panchayat samiti member badgaon udaipur

भ्रष्टाचार में लिप्त लोक सेवकों से करीब 5.45 करोड़ की हुई वसूली

लोकायुक्त के प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि 184 लोकसेवकों द्वारा भ्रष्टाचार, गंभीर लापरवाही, दायित्वहीनता व पद के दुरूपयोग का मामला प्रकाश में आने पर उनके विरूद्ध लोकायुक्त सचिवालय के हस्तक्षेप उपरान्त संबंधित विभागों द्वारा सीसीए नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई गई। उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त लोकसेवकों से लगभग 5.45 करोड़ रूपये की वसूली कर राजकोष में जमा करवाई है।

happy new year sanjay sharma badgaon udaipur

मिलीभगत पूर्वक भ्रष्टाचार कर राजकोष को 17.85 करोड़ की क्षति पहुंचाई

प्रतिवेदन अवधि में लोकायुक्त के समक्ष एक ऐसा महत्वपूर्ण प्रकरण भी आया जिसमें मुख्यतः वन भूमि पर किये गये अतिक्रमण की शिकायत थी, किन्तु लोकायुक्त जांच में यह सामने आया कि लोकसेवकों द्वारा मिलीभगत पूर्वक भ्रष्टाचार कारित कर राजकोष को लगभग 17.85 करोड़ की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। इस कृत्य में लिप्त लोकसेवकों के विरूद्ध न केवल अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की जा चुकी है बल्कि इस राशि की वसूली की कार्यवाही भी प्रक्रियाधीन है।

happy new year girish joshi and pushkar joshi dev construction badgaon udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCM Bhajan Lal Sharmacorruption in government system in rajasthancorruption in rajasthanlatest news in hindiLokayukta jaipur RajasthanLokayukta RajasthanLokayukta Rajasthan Justice Pratap Krishna LohraLokayukta rajasthan Justice Pratap Krishna Lohra annual reportLokayukta Rajasthan Justice Pratap Krishna Lohra reportrajasthan governor haribhau bagderajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .