उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दिसंबर के आखिरी दिन मंगलवार को भी उदयपुर में ठिठुरन का असर बना रहा। न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी कमी आने से ठिठुरन बढ़ी है। (cold rajasthan)
मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 05.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम 05.6 डिग्री था।(cold rajasthan)
पूरे प्रदेश में दिख रहा ठंड का असर
मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज हो रहा है। अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री से कम दर्ज हो रहा है। ऐसे में रात के साथ ही दिन में भी ठिठुरन का असर बना हुआ है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


