मावठ के बाद मौसम खुलते ही ठिठुरन बढ़ी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मावठ की बारिश के बाद मौसम साफ होते ही उदयपुर में ठंड का असर फिर से तेज हो गया है। पिछले 48 घंटों में ही उदयपुर में रात के तापमान में 10.4 डिग्री की कमी आ गई है। इधर माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया।(cold wave in rajasthan)
मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में आज न्यूनतम तानमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि औसत न्यूनतम तापमान से 2.3 डिग्री कम है। 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री था। उदयपुर में दिन का तापमान भी औसत से 3.7 डिग्री नीचे आ गया है। ऐसे में दिन में भी ठिठुरन तेज हो गई है।(cold wave in rajasthan)
प्रदेश में कई जगह अभी भी कोहरे का असर
उदयपुर में मौसम साफ हो चुका है लेकिन प्रदेश में अभी भी कई जगह कोहरे का असर बना हुआ है। घने कोहरे के चलते एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की आवाजाही पर असर दिख रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


