AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कुछ ही घंटें में 90 मिलीमीटर बारिश, मानसूनी सीजन जैसे बरसे बादल

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 28, 2024
Reading Time: 1 min read
mawath in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के कई भागों में हुई मावठ की बारिश, ओले भी गिरे

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। बीती रात राजस्थान के कई भागों में मावठ का बड़ा असर नजर आया। कुछ जगह मावठ के बादल ऐसे बरसे मानों मानसूनी सीजन हो। झालावाड़ के पचपहाड़ में 90 मिलीमीटर यानी करीब चार इंच बारिश हुई। प्रदेश के कई भागों में ओलावृष्टि भी होने से फसलों को नुकसान भी हुआ है। ओलावृष्टि का असर पूर्वी राजस्थान में ज्यादा रहा। प्रदेश में कई जगह कोहरे का असर बना हुआ है।(mawath in rajasthan)

बीते 24 घंटों में उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़, प्रतापगढ़, झालावाड़, कोटा, बूंदी ,सीकर, अजमेर,अलवर,जयपुर, दौसा, बारां,भरतपुर, टोंक भीलवाड़ा, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, झुंझुनू, चूरू और हनुमानगढ़ जिले में कई जगह मावठ का ज्यादा असर रहा। पचपहाड़ झालावाड़ में सर्वाधिक 90 मिलीमीटर जबकि झालरापाटन में 60 मिलीमीटर बारिश होने से काफी देर तक सड़के जलमग्न रही। उदयपुर जिलें में ओगणा में सर्वाधिक 41 और गोगुंदा में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। (mawath in rajasthan)

rajasthan weather update udaipur temperature below 5 degree celsius -1

आलोवृष्टि से किसानों को हुआ नुकसान

झुंझुनूं, अलवर, चूरू, हनुमानगढ़, झालावाड़ और सीकर जिले में बरसात के साथ ओले गिरे। चित्तौड़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, नागौर, अजमेर और टोंक में भी कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई। कुछ जगह ओलावृष्टि का असर ज्यादा रहने से फसल खराबा होने से किसानों को नुकसान हुआ है।

उदयपुर में कोहरे का असर हुआ कम

उदयपुर में दो तीन दिन से कोहरे का असर ज्यादा बना हुआ था। शनिवार को कोहरे का असर कम होने के साथ ही धूप भी निकलने से लोगों को राहत मिली।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsDense fog in parts of Rajasthanfog in udaipurHailstorm inRajasthanimd jaipur mawath newslatest news in hindimausam udaipurmausam udaipur imd jaipurmawath in rajasthanmawath rain udaipurrain in udaipurrajasthan mausam updaterajasthan newsUdaipur mausam newsudaipur mausam updateUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .