उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर सहित जिले में कई जगह बीती रात इस सीजन में पहली बार मावठ की बारिश होने से ठंड का असर और तेज हो गया है। हालांकि फसलों के लिए मावठ की इस बारिश को अमृत माना जाता है और इससे किसान खुश है। उदयपुर सहित प्रदेश में कई जगह आज भी कोहरा भी छाया हुआ है। ओगणा में करीब दो इंच,गोगुंदा में करीब एक इंच और फलासिया में आधा इंच बारिश हुई है। (mawath rain udaipur)
आज सुबह आठ बजे तक उदयपुर शहर में 5 मिलीमीटर, झाड़ोल 5, ओगणा में 41,फलासिया 13, कोटड़ा 6, कुराबड़ 3, वल्लभनगर 15,उदयसागर 12, बड़गांव 5, गोगुंदा 20, कानोड़ 1, सायरा 1, भींडर 6, घासा 1, बारापाल 3,नयागांव 1, ऋषभदेव 3 और खेरवाड़ा में 5 मिलीमीटर बारिश हुई।
नीम का थाना में सीकर में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। पुष्कर,पीसागन अमजेर, दांता रामगढ़ सीकर,नागौर, नवलगढ़, पिलानी झुंझुनू, फतेहपुरसीकर, तारानगर चुरू सहित कुछ जगह हल्की बारिश हुई।(mawath rain udaipur)
आगामी 24 घंटे में भी कई जगह बारिश के आसार
मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अभी जो सिस्टम बना है इसका सर्वाधिक असर आगामी 24 घंटे में उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के साथ ही शेखावटी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। मेघगर्जन और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
ठंड का असर होगा तेज
मौसम विभाग के अनुसार मावठ की इस बारिश से दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है। इसके चलते राजस्थान के कई जगह दिन के तापमान में कमी आने से ठिठुरन तेज हो सकती है। प्रदेश में अगले तीन चार दिन कोहरे का असर बना रह सकता है। 29 दिसंबर से पूरे राजस्थान में मौसम साफ होने की उम्मीद है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


