मौजूदा 70 वार्ड से बढ़कर 80 वार्ड हो सकते निगम के: 34 राजस्व गांव शामिल होंगे निगम सीमा में
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार ने उदयपुर नगर निगम के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गुरूवार को स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक कुमार पाल गौतम ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 55 साल बाद उदयपुर में निगम सीमा का विस्तार हो रहा है। शहर के आसपास की पंचायतों को निगम सीमा में शामिल किया गया है। एक अनुमान के मुताबिक अब निगम के वार्ड 70 से बढ़कर 80 वार्ड हो सकते है। इससे पार्षदों की संख्या बढ़ जाएगी और इन पंचायतों में अब पंच सरपंच के चुनाव नहीं होंगे। यहां के पार्षद चुने जाएंगे। Udaipur nagar nigam limit expansion
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग ने निगम सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी है। करीब 55 साल बाद निगम सीमा विस्तार होगा। निगम आयुक्त ने बताया कि इससे पहले वर्ष 1969 में निगम सीमा विस्तार हुआ था। जिला कलेक्टर एवं निगम प्रशासक अरविंद पोसवाल ने इसी साल 27 नवंबर को नगर निगम सीमा विस्तार प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। आसपास के गांवों को निगम सीमा में लिया गया है, उनकी कुल जनसंख्या 105564 है।
आसपास की पंचायतों के ये क्षेत्र निगम सीमा में आए
निदेशक स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत बड़गांव का राजस्व ग्राम बडगांव, पंचायत बड़ी का राजस्व ग्राम हवाला कल्ला, हवाला खुर्द, पंचायत बेदला का राजस्व ग्राम बेदला, बेदला खुर्द, पंचायत भुवाणा का राजस्व ग्राम भुवाणा, रूपनगर, पंचायत सापेटिया का राजस्व ग्राम सापेटिया, सुखेर, पंचायत शोभागपुरा का राजस्व ग्राम शोभागपुरा, रेबारियों का गुड़ा, रघुनाथपुरा, पंचायत सीसारमा का राजस्व ग्राम सीसारमा, पंचायत बलिचा का राजस्व ग्राम बलिचा, पंचायत डाकन कोटडा का राजस्व ग्राम धोल की पाटी, पंचायत सवीना ग्रामीण का राजस्व ग्राम सवीना खेडा को निगम सीमा में लिया गया है।
ग्राम पंचायत देवाली का राजस्व ग्राम नेला, जोगी तालाब, देवाली, पंचायत तीतरडी का राजस्व ग्राम बिलिया, फान्दा, तीतरडी, गुखर मंगरी, पंचायत देबारी का राजस्व ग्राम देबारी, झरणों की सराय, पंचायत भोइयों की पंचोली का राजस्व ग्राम धोलीमगरी, पंचायत बेड़वास का राजस्व ग्राम बेड़वास, रकमपुरा, पंचायत कलड़वास का राजस्व ग्राम कलड़वास, मनवाखेडा, पंचायत कानपुर का राजस्व ग्राम कानपुर, राजस्व ग्राम आयड़ ग्रामीण, राजस्व ग्राम देवाली (फतहपुरा) को भी निगम सीमा में शामिल किया गया हैं।
गांवों के निगम में आने से यह होगा फायदा
निगम आयुक्त रामप्रकाश ने बताया कि शहर के आसपास की इन पंचायतों के गांवों में भी शहर की भांति मूलभूत सुविधाओं को नियोजित विकास हो सकेगा। इन गांवांं में सड़क, नाली, रोड लाईट जैसी मुलभूत सुविधाएं भी नहीं होने से आमजन को परेशाना होना पड़ता है। निगम सीमा क्षेत्र करीब 8 किलोमीटर के मध्य है जो बढ़कर करीब 17 किलोमीटर हो जाएगा। सीमा विस्तार होने से नए सेक्टर ऑफिस खोले जाएंगे और निगम में नए पद भी सृजित होंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


