AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में तस्कर MDMA खरीद कर युवाओं को सप्लाई कर रहे: क्या उदयपुर में ही बन रही है यह ड्रग्स.?

Lucky Jain by Lucky Jain
December 25, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur sukher police arrest three smugglers with 100 gram mdma drugs


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुखेर पुलिस ने तीन तस्कर गिरफ्तार किए

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सुखेर थाना पुलिस ने बीती रात खेलगांव रोड पर तीन तस्करों को 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने यह ड्रग्स उदयपुर के ही मुखर्जी चौक निवासी छोटा फरहान उर्फ लक्की से खरीदी थी और युवाओं को सप्लाई करने ले जा रहे थे। उदयपुर में जिस तरह से एमडीएमए ड्रग्स उपलब्ध हो रही है और युवाओं में सप्लाई हो रही है, आशंका है कि यह ड्रग्स उदयपुर या इसके आस-पास क्षेत्र में ही कहीं बनायी जा रही है। is mdma drugs production in udaipur.?

2016 में उदयपुर में मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया में इसी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी गयी थी। तब इस फैक्ट्री से 3000 करोड़ रूपए की अवैध एमडी ड्रग्स की टेबलेट जब्त की गयी थी। तब दावा किया गया था कि एमडी ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप पहली बार पकड़ी गयी थी। गिरोह के लिंक मुंबई से जुड़े थे, उस वक्त डीआरआई मुंबई ने उदयपुर में छापा मारकर कार्रवाई की थी। ऐसे में अब उदयपुर में जिस तरह से एमडीएमए ड्रग्स सप्लाई हो रही है, इस बात की आशंका है कि कहीं न कहीं यह ड्रग्स उदयपुर या कहीं आस-पास बनायी जा रही है।

एमडीएमए विक्रेता और तस्कर दोनों उदयपुर के निवासी

थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि उदयपुर के गणेश नगर पायड़ा निवासी अब्बू फैजान पुत्र रसीद मोहम्मद अब्बासी, आयड़ निवासी समीर पुत्र महबूब छीपा और चित्तौड़गढ़ निवासी आदिल पुत्र मोहम्मद अशफाक छीपा को 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। ये तीनों बीती रात उदयपुर के चित्रकूट नगर, खेलगांव रोड से सुखेर की तरफ जा रहे थे। रात्री गश्त के दौरान पुलिस ने इन्हें रोका और पूछताछ की तो ये घबरा गए। तीनों युवकों की तलाशी ली गयी तो इनके कब्जे से कुल 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में तीनों ने कबूला कि ये तीनों यह ड्रग्स मुखर्जी चौक निवासी लक्की उर्फ छोटा फरहान से खरीदी थी और आगे युवाओं को सप्लाई करने वाले थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindiMD Drugs in udaipurmdma drugsMDMA Drugs smuggling in udaipursmuggling in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur sukher policeudaipur sukher police arrest three smugglers with 100 gram mdma drugs

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .