उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने हुए एलपीजी गैस टैंकर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या 14 हो गयी है। हादसे में उदयपुर की लेकसिटी बस के चालक शाहिद उर्फ सईद खान की मौत हो गयी है, वहीं बस खलासी कालू का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। jaipur gas tanker Blast Death toll rises to 14 Udaipur bus driver also dies
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के बाद से जो लोग लापता हैं, उनके परिजन हमसे संपर्क कर रहे हैं। कुछ मृतकों की अभी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जले हुए 37 वाहनों के नंबर के आधार पर भी उनके मालिकों से संपर्क किया है। डीएनए जांच के आधार पर शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रूपए आर्थिक सहायता और घायलों के लिए 1-1 लाख रूपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
बस की खिड़कियां तोड़कर कूदी सवारियां
हादसे के बाद आग के गुबार से घिरी लेकसिटी ट्रेवल्स स्लीपर कोच बस की सवारियों ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, ज्यादातर सवारियां सो रही थी। हल्की तपिश महसूस हुई तो सभी की आंख खुल गयी। बस का गेट लॉक हो चुका था और ड्राइवर-खलासी की सीट तक आग फैल चुकी थी। बस के अंदर मौजूद सवारियों ने खिड़कियां तोड़ी और कूदकर सीधे खेतों की तरफ भागकर जान बचायी। इस दौरान कुछ सवारियां झुलस भी गयीं। सवारियों ने बताया हाईवे पर 200-300 मीटर तक सिर्फ आग का गुबार ही दिखायी दे रहा था। मौत सामने खड़ी थी, मंजर इतना भयावह था कि याद आने पर ही रौंगटे खड़े हो रहे हैं। jaipur gas tanker Blast Death toll rises to 14 Udaipur bus driver also dies
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


