राजस्थान समाज सेवा संस्थान का सेवा अभियान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण करने राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर का सेवा अभियान लगातार जारी है।(rajasthan samaj seva sansthan)
संस्थान की और से राजकीय प्राथमिक विद्यालय खालियों की भागल और उच्च प्राथमिक विद्यालय उपली बड़ी में बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। प्रधानाध्यापक मुकेश खटीक और नंदलाल मेघवाल ने संस्थान के प्रयास की सराहना की। दोनों ही स्कूलों में अधिकांश बच्चों के पास स्वेटर नहीं थे और सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल आ रहे थे।(rajasthan samaj seva sansthan)

संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, युगल किशोर जोशी, सेवानिवृत वरिष्ठ अध्यापक नारायणलाल शर्मा व विनिश व्यास ने स्वेटर वितरण में सेवाएं दी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


