जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की टीमों ने गुरूवार को ईवेंट कंपनियों और टेंट व्यवसासियों के यहां छापेमारी की है। ज्यादातर ईवेंट कंपनियों और टेंट कारोबारी बड़ी और लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग करवाने वाली हैं। आयकर विभाग को सूचना थी कि ये कंपनियां और कारोबारी धन का कैश में लेन-देन कर बड़े स्तर पर टैक्स चोरी कर रहे हैं। jaipur income tax raid on event companies and tent business
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमों ने शहर में ईवेंट कंपनियों और टेंट कारोबारियों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे हैं। टीमें ने इनके कार्यालयों से जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं, इसमें काफी दस्तावेज डिजीटल भी हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई में बड़े स्तर पर टैक्सी चोरी और अघोषित संपत्ति के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से अन्य ईवेंट कंपनियों और टेंट कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। jaipur income tax raid on event companies and tent business
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


