AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सुशासन प्रशासन गांवों की ओर अभियान 19 से 24 दिसम्बर तक: पंचायत समिति मुख्यालयों पर होंगे शिविर

Lucky Jain by Lucky Jain
December 18, 2024
Reading Time: 1 min read
sushasan prashasan gaon ki aur campaign will start from 19 december udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आमजन की परिवेदनाओं का होगा त्वरित निस्तारण: मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से ली बैठक

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। “सुशासन प्रशासन गांवों की ओर 2024” का आयोजन 19 से 24 दिसम्बर तक होगा। इसके तहत प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थित अटल सेवा केंद्रों पर विशेष शिविर होंगे। इसमें आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। मुख्य सचिव सुंधाश पंत ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक लेकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। आमजन की परिवेदनाओं का समयबद्ध निस्तारण किए जाने तथा प्रतिदिन की प्रगति ऑनलाइन पोर्टल पर समय से अपलोड किए जाने के निर्देश भी दिए। sushasan prashasan gaon ki aur campaign

वीसी में जन अभियोग निवारण विभाग की शासन सचिव उर्मिला राजोरिया ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालयों के अटल सेवा केंद्रों पर शिविर होंगे। इसमें आमजन से परिवेदनाएं प्राप्त कर उनका त्वरित एवं समयबद्ध रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। 23 दिसम्बर को संभागीय आयुक्त एवं कलक्टर की उपस्थिति में जिला स्तर पर कार्यशाला होगी। इसमें जिले में निवासरत पूर्व आईएएस अधिकारी को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यशाला में विभागीय विजन डाक्यूमेंट पर भी चर्चा की जाएगी।

उदयपुर जिले में कब कहां होंगे शिविर

  • 19 दिसम्बर को गोगुन्दा व ऋषभदेव
  • 20 दिसंबर को सायरा, फलासिया व मावली
  • 21 दिसंबर को कोटड़ा, बड़गांव व भीण्डर
  • 23 दिसंबर को झाड़ोल, खेरवाड़ा व गिर्वा
  • 24 दिसम्बर को नयागांव, वल्लभनगर व कुराबड़

यह होगा अभियान के दौरान

सुशासन प्रशासन गांवों की ओर अभियान के दौरान विशेष शिविरों में प्राप्त होने वाले प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों, संपर्क पोर्टल प्राप्त प्रकरणों तथा राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2011 के तहत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbhajanlal governmentlatest news in hindiRajasthanrajasthan newssushasan prashasan gaon ki aur campaignsushasan prashasan gaon ki aur campaign will start from 19 decembersushasan prashasan gaon ki aur campaign will start from 19 december udaipur rajasthanudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .