मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना एवं राज सखी पोर्टल सहित कई योजनाओं का किया शुभारंभ
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को उदयपुर में राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हुए सम्मेलन में सीएम भजनलाल ने बताया कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रथम चरण में 250 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के संचालन के लिए 1 हजार कांस्टेबल के पद स्वीकृत किए हैं, सीएम ने महिलाओं को आपात स्थिति में 24 घंटे पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए आज हमने एप राजकॉप सिटीजन (rajcop citizen) और आरएसआरटीसी के सुरक्षा कमांड सेंटर व पैनिक बटन परियोजना का शुभारंभ किया है। state level women conference udaipur
सीएम शर्मा ने गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्म पर एक लाख रुपये का सेविंग बॉन्ड प्रदान करने के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की है। सीएम ने बताया कि 10 हजार इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम के वितरण की शुरुआत की है। 1 लाख नई लखपति दीदियों एवं 216 नमो ड्रोन दीदियों का भी आज सम्मान किया है। आज ही 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को प्रति समूह 15 हजार रुपये रिवोल्विंग फण्ड का हस्तांतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त महिला निधि बैंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की है एवं 45 लाख स्वयं सहायता समूहों के लिए राज सखी पोर्टल का शुभारंभ किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में अन्य विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया
सीएम शर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर निःशुल्क साइकिल वितरण योजना अन्तर्गत राजकीय विद्यालय में कक्षा 9 में अध्ययनरत बालिकाओं को साइकिल वितरण किया। दिव्यांग कल्याण से संबंधित सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की सुखद दाम्पत्य जीवन योजना के अंतर्गत 5 लाख का चैक वितरण व विशेष योग्यजन को कृत्रिम अंग उपकरण सहायता योजना के अंतर्गत सुगम्य केन किट का वितरण किया।
इसके अतिरिक्त कॉलेज शिक्षा विभाग की स्टॉल पर कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना तथा सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत लाभार्थियों को स्कूटी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में अन्य विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी, राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित संभाग की विधानसभा सीटों के विधायक सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। state level women conference udaipur
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


