AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में रात का पारा और गिरा, सीजन की रही सबसे सर्द रात

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 14, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur coldest night of this season


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिन और रात का तापमान औसत से 5 डिग्री नीचे आ चुका

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दिसंबर में उदयपुर में सर्दी का असर तेज होता जा रहा है। बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से 5.1 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान भी औसत से 5.2 डिग्री नीचे पहुंच चुका है। उदयपुर में रात का पारा पहली बार 3 डिग्री के करीब पहुंचा है। बीती रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान माईनस 1.3 डिग्री सेल्ससयस दर्ज किया गया।(udaipur coldest night)

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात राज्य में कुछ स्थानों पर शीत लहर दर्ज की गयी तथा कहीं-कहीं पर शीत दिन दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 25.4 डिग्री सेल्ससयस दर्ज किया गया। रात के साथ ही दिन के तापमान में भी कमी आने से प्रदेश के अधिकांश भागों में ठिठुरन बढ़ गई है।(udaipur coldest night)

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री

बीती रात भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 02.6 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर 03.4, वनस्थली 05.1, पिलानी 04.5, सीकर 04.0, फतेहपुर माईनस 01.3 चित्तौड़ 03.2, अंता बारा 03.7, सिरोही 03.0, करौली 01.9, माउंट आबू 1.4, बीकानेर 04.9 और चुरू में न्यूनतम तापमान 02.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खुले भागों में बर्फ की परत बिछी नजर आ रही

तापमान में कमी आने से उदयपुर की झीलों में सुबह के समय नजारा ऐसा बन रहा है मानों कश्मीर हो। प्रदेश में कई स्थानों पर सुबह के समय खुले भागों में बर्फ की परत बिछी नजर आ रही है। सर्दी का असर तेज होने से उदयपुर में फतहसागर सहित विभिन्न स्थानों पर मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों की संख्या भी धीरे धीरे कम होने लगी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscold city udaipurcold wave alertcold wave alert in rajasthancoldest night of the season in udaipurlatest news in hindiMinimum temperature drops in Udaipurrajasthan newsudaipur coldest nightUdaipur newsudaipur news updateudaipur tempreatureweather news udaipur rajasthanWeather Update udaipurwinter weather udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .