AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पुलिस अधिकारी के दामाद होटल व्यवसायी के साथ हुई 4.50 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी

Lucky Jain by Lucky Jain
December 12, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur land fraud 4 crore 50 lakh rupees with manit goyal director of goyal resort and hotel


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के पुलिस अधिकारी के दामाद और गोयल रिसोर्ट एंड होटल के डायरेक्टर मनित गोयल पुत्र पवन गोयल के साथ साढ़े चार करोड़ रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी भूखंड खरीद में की गयी है। न्यू अशोक नगर निवासी मनित गोयल ने भूखंड खरीद के संबंध में गोकुल नगर बोहरा गणेश जी रोड निवासी राकेश सुहालका पुत्र शंकरलाल सुहालका के खिलाफ सुखेर थाने में एफआईआर दर्ज करवायी है। थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि मनित गोयल ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवायी है, अनुसंधान चल रहा है। शहर में चर्चा इस बात की भी है कि जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के दामाद में साथ ही भूखंड खरीद में इतनी बड़ी धोखाधड़ी हो सकती है, तो शहर में पनप रहे भूमाफिया land mafia in udaipur आमजन के साथ तो क्या ही कर रहे होंगे।

साढ़े चार करोड़ रूपए लेने के बाद भूखंड विक्रेता नहीं करवा रहा रजिस्ट्री

मनित गोयल ने एफआईआर में बताया है कि उन्होंने सुखेर थाना क्षेत्र में उदयपुर शहर स्थित 26428 वर्ग फीट का एक आवासीय भूखंड खरीदने के लिए राकेश सुहालका के साथ 5 जनवरी 2024 को विक्रय इकरार किया था, जिसे उप पंजीयन कार्यालय में पंजीकृत भी करवाया था। आवासीय भूखंड की कीमत 5 करोड़ 65 लाख रूपए तय की गयी थी। विक्रय इकरार के समय एडवासं में 4 करोड़ 50 लाख रूपए आरटीजीएस के तहत राकेश सुहालका को दी गयी, जबकि बकाया 1 करोड़ 65 लाख रूपए 12 महीनों में देना तय हुआ था।

मनित गोयल ने बताया कि वे पिछले तीन महीनों से भूखंड का पंजीयन-रजिस्ट्री करवाने के लिए राकेश सुहालका को संपर्क कर रहे हैं, लेकिन वह टालमटोल कर रहा है, वे बची हुई राशि देकर भूखंड का पंजीयन करवाना चाहते हैं, लेकिन राकेश सुहालका पंजीयन नहीं करवा रहा है। इस तरह ऐसा लगता है कि उसकी नियत में बेईमानी आ गयी है और वह मेरे साथ धोखाधड़ी कर रहा है। ऐसे में उसे पाबंद किया जाए कि वह भूखंड का पंजीयन करवाए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsfraud case registered in sukher thana udaipurland mafia in udaipurlatest news in hindimanit goyal director of goyal resort and hotelRajasthanrajasthan newssukher thana udaipurudaipurudaipur land fraud 4 crore 50 lakh rupees with manit goyal director of goyal resort and hotelUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .