उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग में गुरूवार को एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग एवं जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गीतांजली यूनिवर्सिटी के वीसी राकेश व्यास, जॉइंट रजिस्ट्रार भूपेंद्र जैन, डीन डॉ. विजया अजमेरा, प्रिंसिपल डॉ. योगेश्वर पूरी गोस्वामी, प्रिंसिपल प्रो. दिनेश कुमार शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रो. कमलेश जोशी, सभी विभागाध्यक्ष शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। GMCH Udaipur
वीसी डॉ. राकेश व्यास ने बताया कि एक नर्स का रोल मेडिकल विभाग में बहुत महत्वपूर्ण होता है, डीन डॉ. विजया अजमेरा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनके भविष्य की मंगल कामना की। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को गाइडेंस दी और आगे भी पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों कॉलेज में बिताए पलों और अनुभवों को साझा किया, वहीं जूनियर्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सीनियर्स को विदाई दी।


