AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सीएम के काफिले में रॉन्ग साइड से घुसी टैक्सी कार ने काफिले की दो गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मी घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
December 11, 2024
Reading Time: 1 min read
सीएम के काफिले में रॉन्ग साइड से घुसी टैक्सी कार ने काफिले की दो गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मी घायल


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीएम सुरक्षा में बड़ी चूक: राइजिंग राजस्थान समिट से लौट रहे थे सीएम

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में बुधवार दोपहर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के समापन कार्यक्रम से लौट रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में रॉन्ग साइड से तेज गति में एक टैक्सी कार घुस गयी। टैक्सी कार ने सीएम काफिले की दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी, इससे एक कार पलट गयी। हादसे में 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है, वहीं टैक्सी कार चालक के भी चोटें आयी हैं। हादसे के तत्काल बाद सीएम अपनी गाड़ी से उतरे और घायल हुए सभी पुलिसकर्मियों को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे। (jaipur taxi car hit cm convoy vehicles)

हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। हादसे को सीएम सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। टैक्सी कार के चालक का नाम पवन कुमार बताया जा रहा है। पुलिस कार मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

तेज गति में रॉन्ग साइड से घुसी टैक्सी कार सीएम काफिले की कारों से भिड़ती चली गयी

जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से जगतपुरा स्थित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सीएम का काफिला अक्षयपात्र चौराहे पर पहुंचा ही था कि रॉन्ग साइड से तेज गति में एक टैक्सी कार सीएम काफिले में घुस गयी। जब तक कोई कुछ कर पाता उस कार से सीएम काफिले में कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सीएम काफिले की कार पलट गयी और उसमें बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीएम भजनलाल ने तत्काल पूरे काफिले को रोका और कार से उतरकर घायल पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे। सीएम भजनलाल ने सभी घायलों को खुद हॉस्पिटल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सीएम का काफिला गुजर रहा था। इस दौरान रॉन्ग साइड से आई टैक्सी कार को चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी ने रोका, लेकिन वह कार चालक नहीं रूका और चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी को टक्कर मारते हुए सीएम काफिले में घुस गया और आगे चल रही गाड़ी को टक्कर मार दी। jaipur taxi car hit cm convoy vehicles 5 policemen injured

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsJaipur CM convoy accidentJaipur CM convoy accident 5 policemen injuredjaipur newsjaipur news updatejaipur taxi car hit cm convoyjaipur taxi car hit cm convoy vehicles 5 policemen injuredlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .