एआर लाइव न्यूज। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced EXAM 2025) 18 मई 2025 को होगी। आईआईटी कानपुर ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए परीक्षा की तारीख की घोषणा की है। इसके अनुसार परीक्षा दो पारियों में होगी, दोनों पारियां तीन-तीन घंटे की होगी, पहली पारी सुबह 9 से 12 बजे व दूसरी पारी 2.30 से 5.30 बजे तक होगी।
जेईई-मेन परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से करवाया जाता है, वहीं जेईई-एडवांस्ड के आयोजन की जिम्मेदारी किसी भी पुरानी आईआईटी को दी जाती है। जेईई-मेन में करीब 16 लाख कैंडिडेट के शामिल होने की संभावना है और इनमें से टॉप करने वाले करीब 2 50 लाख कैंडिडेट को एडवांस्ड के लिए पात्र होंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


