AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

परंपरा की हुई जीतः विश्वराजसिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में धूणी पर दी धोक, एकलिंगजी के दर्शन भी किए

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 27, 2024
Reading Time: 1 min read
mewar royal family vishvaraj singh done mewar dhuni darshan in city palace udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तिलक दस्तूर के बाद से चल रहा गतिरोध हुआ खत्म

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में पूर्व राजपरिवार के बीच पिछले तीन दिन से चल रहा गतिरोध आखिरकार बुधवार को खत्म हो पाया। मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्य महाराणा विश्वराजसिंह मेवाड़ ने आज सुबह कैलाशपुरी में एकलिंगनाथ के दर्शन भी किए और शाम को सिटी पैलेस स्थित धूणी के दर्शन कर धोक भी लगाई। वर्ष 1984 के बाद संभवतः यह पहला मौका होगा जिसमें दिवंगत महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ के परिवार के किसी सदस्य ने सिटी पैलेस में कदम रखा हो। (vishvaraj singh dhuni darshan in city palace udaipur)

प्रशासनिक अधिकारियों और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच चली कई दौर की वार्ता के बाद आखिरकार विश्वराज सिंह मेवाड़ को धूणी दर्शन के लिए सिटी पैलेस में प्रवेश को लेकर सहमति बनी। इसके बाद शाम को उदयपुर आईजी, एसपी और कलेक्टर की गाड़ियों के काफिले के साथ विश्वराज सिंह मेवाड़ की लाल रंग की कार ने दूधतलाई क्षेत्र में बड़ी पाल की फाटक से सिटी पैलेस परिसर में प्रवेश किया और धूणी दर्शन कर धोक दी। धूणी दर्शन के लिए विश्वराज सिंह मेवाड़ के साथ सलूंबर रावत देववृत सिंह, घनश्याम सिंह राजराणा बड़ी सादड़ी, शिवरती महाराज राघव और राव साहब आमेट भी साथ गए। विश्वराज सिंह के धूणी दर्शन कर लौटने के बाद उपस्थित लोगों ने समोर बाग के पास आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

सुबह कैलाशपुरी पहुंच भगवान एकलिंगनाथ के दर्शन किए

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने आज सुबह समोरबाग में अश्व पूजन किया। उसके बाद वे कैलाशपुरी पहुंचे और मेवाड़ के आराध्यदेव भगवान एकलिंगनाथ के दर्शन किए। यहां शोक की सफेद पाग उतार उनको लाल पाग (पगड़ी) पहनाई गई। भगवान एकलिंगनाथ के दर्शन कर वे दोपहर तक समोरबाग पहुंचे, जहां राव उमराव सहित बड़ी संख्या में मौजूद आमजन की मौजूदगी में शोक भंग की रस्म हुई। बुधवार सुबह उन्होंने समोरबाग में अश्व पूजन किया।

इसलिए बना हुआ था गतिरोध

मेवाड़ की परंपरा अनुसार राजतिलक की रस्म के बाद सिटी पैलेस में धूणी के दर्शन और कैलाशपुरी में भगवान एकलिंगनाथ के दर्शन के बाद शोक भंग की रस्म पूरी की जाती है। सदियों से यह परंपरा चली आ रही है। 10 नंवबर को महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे विश्वराजसिंह मेवाड़ का 25 नवंबर को तिलक दस्तूर होने के बाद सिटी पैलेस में स्थित धूणी के दर्शन को लेकर गतिरोध बना हुआ था।

गतिरोध इसलिए था क्योंकि पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सिटी पैलेस के अंदर आकर धूणी दर्शन करने को लेकर सहमति नहीं दे रहे थे। विवाद इतना बढ़ गया कि सिटी पैलेस के अंदर धूणी और धूणी तक जाने वाले मार्ग को लेकर रिसीवर तक नियुक्त कर दिया गया। प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सरकार का हस्तक्षेप होने के बाद धीरे-धीरे बात सहमति तक आयी और आज आखिरकार गतिरोध खत्म हो पाया। mewar royal family vishvaraj singh done dhuni darshan in city palace udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsarvind singh mewarcity palace udaipurdhuni darshan city palaceLakshyaraj Singh Mewarlatest news in hindiMahendra Singh Mewarmahima kumari mewarMewar royal familymewar royal family disputemewar royal family vishvaraj singh dhuni darshan in city palace udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur city palaceUdaipur newsudaipur news updatevishvaraj singh dhuni darshan in city palace udaipurvishvaraj singh mewar

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .