मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन महायुति सरकार बनने के बाद सोमवार को शेयर बाजार में अच्छा उछाल देखा गया है। सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार ग्रीन निशान पर खुला। बीएसई पर सेंसेक्स 1076 अंकों की उछाल के साथ 80193.47 पर ओपन हुआ, वहीं, एनएसई पर निफ्टी 1.45 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 24253.55 पर खुला है। (share market today jump on high after maharashtra election result)
इसी तेजी के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 8.4 लाख करोड़ रूपए से बढ़कर 441.21 लाख करोड़ रूपए पहुंच गयी है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
बाजार खुलने के साथ ही ऑटो, बैंक, मीडिया, टेलीकॉम, ऑयल एंड गैस, पावर, रियल्टी जैसे सभी सेक्टर में 1.2 फीसदी की बढ़त देखी गयी है। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, एमएंडएम, भारत इलेक्ट्रॉनिक, अडाणी एंटरप्राइजेज, बीपीसीएल बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


