AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू: हंगामे के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित

Lucky Jain by Lucky Jain
November 25, 2024
Reading Time: 1 min read
Parliament winter session 2024 begins today Adjourned till Wednesday after uproar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। संसद के शीतकालीन सत्र की आज सोमवार से शुरूआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार सरकार बनाने के बाद यह पहला शीतकालीन सत्र है। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। सदन के शीतकालीन सत्र की शुरूआत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने दिवंगत हुए सांसदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। जहां केन्द्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने की कोशिश करेगी, वहीं आज विपक्ष की तरफ से मणिपुर हिंसा और प्रदूषण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग की गयी। पहले दिन ही हंगामा होने से सदन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विपक्षी इंडिया अलायंस पर बार-बार सदन बाधित करने की बात कर जमकर कटाक्ष किया। (Parliament winter session 2024 begins today Adjourned till Wednesday after uproar)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 2024 का अंतिम चरण चल रहा है और देश 2025 की तैयारी कर रहा है। संसद का यह सत्र कई मायनों में खास है। सबसे महत्वपूर्ण बात संविधान के 75वें वर्ष की शुरुआत है। कल मंगलवार 26 नवंबर को संविधान सदन में सभी लोग हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएंगे।

Parliament winter session 2024 begins today Adjourned till Wednesday after uproar

जिनको जनता ने नकार दिया है, वे अपने साथियों की बात को भी दबोच लेते हैं

2024 को चुनाव के बाद राज्यों के द्वारा और अधिक समर्थन बढ़ा है और लोकतंत्र की शर्त है कि हम जनता जर्नादन के व्यवहार का आदर करें। मैं बार-बार खासकर विपक्ष के साथियों से आग्रह करता रहा हूं और कुछ विपक्ष बहुत जिम्मेदारी से व्यवहार करते भी हैं। उनकी भी इच्छा रहती है कि सदन में सुचारू रूप से काम हो लेकिन लगातार जिनको जनता ने नकार दिया है, वे अपने साथियों की बात को भी दबोच लेते हैं, उनकी भावनाओं का भी अनादर करते हैं। मैं आशा करता हूं कि हमारे नए साथियों को अवसर मिले, सभी दल में नए साथी हैं, उनके पास नए विचार हैंए भारत को आगे ले जाने के लिए नई-नई कल्पनाएं हैं।

राज्यसभा भी विपक्ष के हंगामे के बाद पूरे दिन के लिए हुई स्थगित

राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। मंगलवार को संविधान दिवस के कारण सदन की कार्यवाही नहीं होगी। अब बुधवार को सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही 11.45 बजे शुरू हुई थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindinational newsParliament 2024 winter sessionParliament winter session 2024Parliament winter session 2024 begins todayParliament winter session 2024 begins today Adjourned till Wednesday after uproarPM Narendra modisansad 2024

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .