AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

हिंदुस्तान जिंक की सखी पहल से सशक्त हो रही 25 हज़ार से अधिक ग्रामीण और आदिवासी महिलाएं

Lucky Jain by Lucky Jain
November 23, 2024
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc Sakhi project empowering more than 25 thousand rural and tribal women


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

200 गांवों में 2 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान

फीचर आर्टिकल। मैंने कभी सोचा नही था कि मैं अपने सपनों को साकार कर, अपना जीवन सकूंगी, लेकिन आज सखी की बदौलत मैं न केवल आत्मनिर्भर हूं, बल्कि दूसरी महिलाओं को सशक्त बनने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित कर रही हूं, यह बात कहते हुए जावर गांव की सखी शक्ति समिति की फेडरेशन की प्रबंधक मंजू मीणा के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ देखा जा सकता है। वह हिंदुस्तान जिंक के प्रमुख महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सखी पहल के माध्यम से राजस्थान के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनने वाली 25 हजार महिलाओं में से एक हैं। (Hindustan Zinc Sakhi project empowering more than 25 thousand rural and tribal women)

भीलवाड़ा गुलाबपुरा आगुचा की सुरक्षा सखी विजयश्री वैष्णव भी बदलाव और सफलता का उदाहरण हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए विशेष जांच इकाई द्वारा सम्मानित विजयश्री ने कठिनाई में महिलाओं और बच्चों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्ही की तरह लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित पांच सखी महिलाएं आने पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

महिलाओं ने बताया कैसे 20 रूपए की बचत से शुरू हुआ सफर दाइची और उपाय जैसे ब्रांड में तब्दील हुआ

सखी की उपलब्धियों को फिक्की महिला कार्यबल शिखर सम्मेलन में सम्मानित किया गया है, जहां तारा राणावत और आशा कुंवर ने परिवर्तन की अपनी यात्रा साझा की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे मात्र 20 रूपयों की मामूली बचत से लघू उद्यम विकसित हुए, जिसका उदाहरण दाइची और उपाय जैसे ब्रांड हैं।

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजस्थान के 7 जिलों एवं उत्तराखंड के पंतनगर सहित 200 गावों में 2 हजार से अधिक स्वयंसहायता समूहों के माध्यम से अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत संचालित सखी पहल के तहत 24 हजार से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाया है। सखी परियोजना ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें : हिंदुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत हुए शिविर में 4000 स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

Tags: ar live newshindustan zinc sakhi projectHindustan Zinc Sakhi project empowering more than 25 thousand rural and tribal womenlatest news in hindiRajasthanudaipurUdaipur newsudaipur news updatevedanta group Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .