AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देबारी-अंबेरी हाईवे पर कार-डम्पर की भीषण भिड़ंत, 5 युवकों की मौत: एक हेडकांस्टेबल का बेटा

Lucky Jain by Lucky Jain
November 22, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur five died in car dumper accident at debari amberi highway udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र के देबारी-अंबेरी हाईवे पर स्कोडा के शोरूम के पास बीती रात कार और डम्पर के बीच हुई भीषण भिड़ंत में कार सवार पांचों युवकों की मौत हो गयी। पांच युवकों में चार उदयपुर और एक राजसमंद देलवाड़ा का निवासी था। इनमें एक गौरव के पिता भंरलाल जीनगर हेडकांस्टेबल हैं। (udaipur five died in car dumper accident)

पुलिस ने बताया कि हादसे में उदयपुर के रामपुरा चौराहा निवासी गौरव (24) पुत्र भंवरलाल जीनगर, फहतपुरा के हनुमान कॉलोनी निवासी गोपाल नगारची (27) पुत्र गेहरीलाल, छोटा बेदला निवासी पंकज नगारची (31) पुत्र दिलीप, कानपुर खेड़ा निवासी नारायण लाल गमेती (22) पुत्र मोतीलाल और देलवाड़ा राजसमंद निवासी हिम्मत खटीक (34) पुत्र मोहनलाल खटीक की मौत हुई है।

बीती रात करीब पौने 12 बजे ये पांचों कार से देबारी-अंबेरी हाईवे पर रॉन्गसाइड जा रहे थे, तभी स्कोडा शोरूम के पास सामने से आ रहे डम्पर से भिड़ंत हो गयी, टक्कर इतनी भीषण थी कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और डम्पर के आगे लगा बम्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों युवकों के शव मोरचरी रखवाए और परिजनों को सूचना दी। आज शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident at debari amberi highway udaipurar live newsdebari amberi highway udaipurlatest news in hindiudaipurudaipur five died in car dumper accidentudaipur five died in car dumper accident at debari amberi highway udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .