AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Rajsamand
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Rajsamand
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अमेरिका में अडाणी पर 2200 करोड़ रूपए की धोखाधडी और रिश्वत का आरोप, शेयर 20 प्रतिशत गिरे

Lucky Jain by Lucky Jain
November 21, 2024
US charged 2200 crore fraud and bribery alligation on gautam Adani


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में गौतम अडाणी सहित 8 लोगों पर 2200 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप के मामले की सुनवाई के बाद शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस के आरोप सामने आने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट आयी है। अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) रिश्वत दी या देने की पेशकश की है।2200 crore fraud alligation on Adani

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ है। 24 अक्टूबर 2024 को यह मामला न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में दर्ज किया गया था। जिसकी बुधवार को सुनवाई हुई। मामले में गौतम अडाणी, सहित अन्य 7 लोग सागर अडाणी, विनीत एस जैन, रंजीत गुप्ता, साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल पर अमेरिकी निवेशकों और अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।

अमेरिका के निवेशकों को गुमराह कर रिश्वत का फंड जुटाया

अडाणी पर आरोप है कि अडाणी भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) रिश्वत दी या देने की पेशकश की है। रिश्वत का इतना बड़ फंड जुटाने के लिए अडाणी ने अमेरिकी, विदेशी निवेशकों और बैंकों से झूठ बोला और प्रोजेक्ट में निवेश के नाम से धन जुटाया और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को गुमराह किया है। अमेरिकी कानून के तहत अमेरिकी निवेशकों के धन को रिश्वत के रूप में देना अपराध है। इसीलिए यह मामला अमेरिका की कोर्ट में दर्ज हुआ है।

20 ईयर ग्रीन बॉन्ड की बिक्री को टाला

गौतम अडाणी ने बुधवार को ही 20 ईयर ग्रीन बॉन्ड की बिक्री से 600 मिलियन डॉलर 5064 करोड़ रुपए जुटाने की घोषणा की थी। इसके कुछ घंटो बाद ही अमेरिकी कोर्ट में उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में सुनवायी हुई। इससे अडाणी ग्रुप ने बॉन्ड की बिक्री अभी टाल दी है। इन सभी आरोपों को लेकर अडाणी ग्रुप ने बयान जारी करते हुए बताया है कि सभी आरोप आधारहीन है। अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के डायरेक्टर्स के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूनाइटेड स्टेट्स सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। हम उनका खंडन करते हैं।
हालां कि यह खबर बाहर आते ही अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट आयी है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के खुलासे के बाद अब इसमें घिरे अडाणी

जनवरी 2023 हिंडनबर्ग अमेरिका की फोरेंसिक फाइनेशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। हिंडनबर्ग रिसर्च ने रिपोर्ट में दावा किया है कि अडानी ग्रुप की कई कंपनियां कई वर्षों से शेयरों में गड़बड़ी, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिग में शामिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अडाणी ग्रुप की सभी 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है और ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर्स को 85 प्रतिशत से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी बताया गया है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे के बाद अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर प्राइस में भारी गिरावट आयी थी और निवेशकों को 2.75 लाख करोड़ रूपए डूब गए थे। इस रिपोर्ट के करीब पौने दो साल बाद अब यूएस की कोर्ट में गौतम अडाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में अभियोजन दर्ज होना और मामले की सुनवायी शुरू होने से अडाणी ग्रुप बार-बार विवादों में घिर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Rajsamand
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .