AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

क्या तीसरे विश्वयुद्ध की हो गयी है शुरूआत.? यूक्रेन के अमेरिकी मिसाइल हमले का रशिया ने दिया जवाब

Lucky Jain by Lucky Jain
November 21, 2024
Reading Time: 1 min read
is third world war started russia statement for nato members on third world war


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूक्रेन के जवाब में रशिया ने पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया

एआर लाइव न्यूज। यूक्रेन द्वारा अमेरिकी लंबी दूरी की मिसाइल से रूस पर हमला करने के जवाब में पहली बार रूस ने यूक्रेन पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। यह मिसाइल 5500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तक हमला कर सकती है, इससे न्यूक्लियर हथियार भी लॉन्च किया जा सकता है। यूक्रेन ने गुरुवार को हमले की पुष्टि की है। रशिया के इस जवाबी हमले के बाद से सवाल उठ रहे हैं कि क्या तीसरे विश्वयुद्ध की शुरूआत हो गयी है.? क्या अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन जाते-जाते विश्व को तीसरे विश्वयुद्ध में झोंक कर जाएंगे। (is third world war started?)

रशिया ने गत महीने ही एक बयान जारी कर कहा था कि अगर नाटो देशों के हथियारों का इस्तेमाल उसकी जमीन पर होता है तो इसे तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत समझा जाएगा। मंगलवार और बुधवार को यूक्रेन ने रशिया पर ब्रिटेन और अमेरिका की मिसाइलों से हमले किए हैं। ब्रिटेन और अमेरिका दोनों नाटो सदस्य के संस्थापक सदस्य है। रशिया की तरफ से कहा गया है कि उनकी जमीन पर कम से कम 12 मिसाइलें दागी गईं हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका के प्रेसीडेंट बाइडेन ने यूक्रेन को एंटी पर्सनल लैंड माइन्स देने की मंजूरी दी है। जल्द ही यूक्रेन को ऐसे माइन्स सौंपे जाएंगे। बताया जा रहा है कि रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी इलाके में तेजी से बढ़ती जा रही है। इस पर रोक लगाने के लिए अमेरिका ने यूक्रेन को ये हथियार देने का फैसला किया है।

रशिया और यूक्रेन से बॉर्डर साझा करने वाले देशों ने भी अलर्ट जारी किया

लेइन सभी हालातों के बीच यही सवाल उठ रहा है कि क्या जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति पद को छोड़ते-छोड़ते दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध में झोंक कर जाएंगे और आने वाले प्रेसीडेंट ट्रम्प को शपथ लेने के बाद तीसरे विश्वयुद्ध से निपटने की नीतियों पर काम करना होगा। क्या तीसरे विश्वयुद्ध की शुरूआत हो गयी है।

यूक्रेन-रशिया के साथ बॉर्डर साझा करने वाले देश नार्वे, फिनलैंड और डेनमार्क ने अपने-अपने देशों में युद्ध परिस्थितियों को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। इन देशों के नागरिकों को कहा गया है कि जरूरी सामानों का स्टॉक घर में रखें और सैनिकों को जंग के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

my secret spices kitchen masala spieces company in udaipur rajasthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsinternational newsis third world war startedlatest news in hindinational newsrussia attacks on ukrain with ICBM missilerussia ukraine warukrain attack with american missile

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .