AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जॉब सीकर बनने की बजाय बने जॉब क्रिएटर्स: उपराष्ट्रपति धनखड़

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 16, 2024
Reading Time: 1 min read
जॉब सीकर बनने की बजाय बने जॉब क्रिएटर्स: उपराष्ट्रपति धनखड़


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर दौरे पर रहे उपराष्ट्रपति: कोटड़ा में जनजाति गौरव महोत्सव को भी किया संबोधित

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को उदयपुर दौरे पर रहे। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती के उपलक्ष में कोटड़ा कस्बे में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग तथा राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के तत्वावधान में आयोजित जनजाति गौरव महोत्सव को संबोधित किया। इसके बाद उदयपुर शहर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में मोहनलाल सुखाड़िया स्मृति व्याख्यान में शामिल हुए। उन्होंने समोरबाग पहुंचकर पूर्व मेवाड़ राजघराने के सदस्य महाराणा महेंद्रसिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की।(Vice-President Dhankhar udaipur visit)

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में मोहनलाल सुखाड़िया स्मृति व्याख्यान में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विद्यार्थियों से कहा कि आज के तकनीकी बदलाव के दौर में जॉब सीकर बनने की बजाय जॉब क्रिएटर्स बने क्योंकि पूरी दुनिया आपकी तरफ़ आशा भरी नज़र से देख रही है। रोज़गार मांगना बुरा नहीं है, लेकिन इससे ज़्यादा ज़रूरी है कि हम रोज़गार सृजक बने क्योंकि ज़ॉब क्रिकेटर्स आज की दुनिया में ज़्यादा प्रभावी होते हैं।(Vice-President Dhankhar udaipur visit)

यह नहीं समझना चाहिए कि सरकारी सेवा ही अंतिम विकल्प है

उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से कहा कि सरकारी सेवाएं ज़रूरी है, लेकिन युवाओं को यह नहीं समझना चाहिए कि सरकारी सेवा ही अंतिम विकल्प है। आज की युवा पीढ़ी कई तनावों को लेकर आगे बढ़ती हैं। जब कम मेरिट वाला उनसे आगे बढ़ जाता है, जब भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार आदि समस्याएं दिखती है तो युवाओं के मन में दर्द होता है, लेकिन इन सब चीज़ों को दिल से नहीं लगाते हुए युवाओं को रोज़गार के नए उभरते अवसरों को देखना और समझना चाहिए।

Vice-President Jagdeep Dhankhar udaipur visit Janjatiya gaurav mahotsav kotra udaipur

जनजातीय समुदाय हमारे देश का शौर्य है

कोटड़ा में जनजाति गौरव महोत्सव में उपराष्ट्रपति ने जनजातीय समुदाय हमारे देश का शौर्य है। जनजातीय संस्कृति और धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए। उप राष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी ने देश की आज़ादी के लिए, जनजाति के लिए, मिट्टी के लिए जो किया वो अकल्पनीय है। वो वह व्यक्ति थे जिन्होंने हमें ये कहा ‘जल, जंगल, जमीन’—ये शब्द नहीं हैं ये जीवन शैली है।” उन्होंने बताया कि ये शिक्षाएं स्थायी जीवन और पर्यावरण के प्रति सम्मान का महत्व बताती हैं। बिरसा मुण्डा पर्यावरण हितैषी थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsJanjatiya gaurav mahotsav kotra udaipurlatest news in hindirajasthan newsUdaipur newsudaipur news updateVanvasi Kalyan Ashram Kotra UdaipurVice-President Jagdeep Dhankhar udaipur visitVice-President udaipur mlsu visitVice-President udaipur visit

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .