AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विधानसभा उपचुनाव: 7 सीटों पर 69.29 प्रतिशत मतदान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 13, 2024
Reading Time: 2 mins read
rajasthan by election 2024 vote polled on seven seats of rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सलूम्बर में 67.01 प्रतिशत मतदान

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश की सात सीटों सलूंबर, चौरासी, झुंझुनूं, रामगढ़, खींवसर, दौसा और देवली-उनियारा में बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। 7 सीटों पर 69.29 मतदान हुआ। कुछ जगह छुटपुट घटना को छोड़कर बाकी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा। टोंक जिले में देवली-उनियारा में एक मतदान केंद्र पर निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा आरएएस अधिकारी एसडीएम को थप्पड़ मारने से माहौल गरमा गया। राजस्थान के 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 69 उम्मीदवार मैदान में थे।(Rajasthan by-election voting)

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 7 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति (क्लोज ऑफ़ पोल) के समय संभावित मतदान का प्रतिशत 69.29 दर्ज किया गया है। गुरुवार को मतदान दस्तावेजों की संवीक्षा के बाद ही मतदान प्रतिशत के अंतिम (एंड ऑफ़ पोल) के आंकड़े प्राप्त हो सकेंगे। मतगणना 23 नवम्बर को सुबह 8 बजे से होगी।

विधानसभा का क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत

  • खींवसर: 75.62  %
  • रामगढ़: 75.27 %
  • चौरासी: 74.1 %
  • सलूम्बर: 67.01 %
  • झुंझुनू: 65.8 %
  • देवली उनियारा: 65.1 %
  • दौसा: 62.1 %

मतदान केंद्रों पर शुरूआती घंटों में रहा सर्दी का असर

सर्दी के असर के चलते शुरूआती घंटों में अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और 9 बजे तक दौसा में 8.72 प्रतिशत, सलूंबर 10.66, झुंझूनु 9.88, देवली-उनियारा 8.53, चौरासी 10.54, रामगढ़ 14.64 और खींवसर में 10.62 प्रतिशत मतदान हुआ।(Rajasthan by-election voting)

1915 मतदान केंद्र बनाए गए थे

राजस्थान के 7 विधानसभा क्षेत्रों उपचुनाव के लिए कुल 69 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 19.37 लाख मतदाताआें के लिए 1915 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मतदान के लिए 53 सहायक बूथ भी बनाए गए। 1170 मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की गई। 7 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के दौरान तकनीकी त्रुटियों के चलते एक बैलट यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट और 13 वीवीपैट बदले गए।

होम वोटिंग के तहत रिकॉर्ड 99 प्रतिशत से अधिक मतदान

85 वर्ष एवं अधिक आयु के वृद्धजन और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई। रिकॉर्ड 99 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। कुल 3,193 मतदाता द्वारा होम वोटिंग के लिए आवेदन किया गया, जिसमें से 37 की मतदान के समय तक मृत्यु हो गई। 4 नवम्बर से 10 नवम्बर की अवधि में कुल 3,127 मतदाताओं ने घर से मताधिकार का उपयोग किया। केवल 29 मतदाता अनुपस्थित होने की वजह से मतदान नहीं कर सके।

देवली-उनियारा में निर्दलीय प्रत्याशी ने एसडीएम को थप्पड़ मारा

टोंक जिले में देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान एक मतदान केन्द्र पर आरएएस अधिकारी एसडीएम अमित चौधरी को निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी के नेतृत्व में कई आरएएस अधिकारी सचिवालय पहुंचे और मुख्य अधिकारी नवीन महाजन से मुलाकात कर नरेश मीणा की गिरफ्तारी की मांग की। आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराडी ने बताया कि यदि उचित कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदेश के सभी आरएएस अधिकारी पेन डाउन हड़ताल पर जाएंगे। इधर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना ने आरोप लगाया कि ईवीएम में उनके चुनाव चिह्न को हल्का दिखाया जा रहा है। इस कारण मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बन रही है। एसडीएम पर उपचुनाव में पक्षपात का भी आरोप लगाते हुए नरेश मीणा बाद में धरने पर भी बैठ गए।

my secret spices kitchen masala spieces company in udaipur rajasthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsby election 2024by election rajasthanBy-Election Voting rajastrhanCase of slapping SDM Naresh Meena in Devli Uniara by-electiondeoli-uniara by election 2024latest news in hindiNaresh Meena-SDM Amit Chaudhary slap incident Deoli Uniara by-election RajasthanRajasthan by elections 2024Rajasthan by-election 2024 votingRajasthan by-election votingrajasthan newsदेवली-उनियारा में निर्दलीय प्रत्याशी ने एसडीएम को शप्पड़ मारा

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .