AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कम बारिश से इस बार जयसमंद के कमांड एरिया के किसानों को निराशा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 8, 2024
Reading Time: 2 mins read
jaisamand lake udaipur salumber


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रबी की फसल के लिए नहीं मिल पाएगा जरूरत अनुसार पानी:  दो पाण का पानी ही मिलेगा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इस मानसून में उदयपुर संभाग में औसत से ज्यादा बारिश हुई। पीछोला-फतहसागर सहित छोड़े-बड़े कई जलाशय लबालब होकर छलके भी, लेकिन जयसमंद झील में नाम मात्र की आवक होने से किसानों को इस बार रबी की फसल के लिए जरूरत अनुसार चार पाण का पानी नहीं मिल पाएगा।(jaisamand lake udaipur salumber)

जलसंसाधन विभाग ने जयसमंद झील में उपलब्ध पानी की गणना कर तय किया है कि इस बार जयसमंद के कमांड एरिया के किसानों को रबि की फसल के लिए दो पिलाई के लिए ही पानी दिया जाएगा। नवबंर 2024 से जनवरी 2025 की अवधि में प्रथम पाण और द्वितीय पाण के लिए किसानों को पानी मिल जाएगा। उसके बाद यदि झील में पानी की उलब्धता रही तो किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। 

sojatia jewellers udaipur hallmark jewellery in udaipur

500 एमसीएफटी पानी उदयपुर शहर और सलूंबर क्षेत्र के गांवो में पेयजल के लिए है आरक्षित

जल वितरण को लेकर पिछले माह हुई बैठक में जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने झील में उपलब्ध पानी की जानकारी दी। अधिकारियों ने बैठक में किसानों को साफ बता दिया था कि पानी की उपलब्धता को देखते हुए इस बार सिंचाई के लिए दो पाण का पानी ही मिल सकेगा। किसान उसी को ध्यान में रखते हुए फसल की बुआई करे। जयसमंद की भराव क्षमता 14650 एमसीएफटी है इसमें से 500 एमसीएफटी पानी उदयपुर शहर और सलूंबर क्षेत्र के गांवो में पेयजल के लिए आरक्षित रहता है। शेष पानी से जयसमंद के कमांड एरिया के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलती है।(jaisamand lake udaipur salumber) 

इस साल मानसूनी सीजन में जयसमंद में करीब 6 फीट पानी ही बढ़ा

इस साल जयसमंद के कैचमेंट एरिया में मानसूनी सीजन में किसी भी दौर में उम्मीद अनुरूप बारिश नहीं हुई। उस कारण 9 नदियां और 99 नालों का पानी समाहित करने की झमता वाली इस झील में नाम मात्र की आवक हुई। कैचमेंट में अच्छी बारिश नहीं होने से 8.38 मीटर पूर्ण भराव स्तर के मुकाबले जयसमंद का जलस्तर 6 मीटर तक भी नहीं पहुंच पाया।  मानसूनी सीजन में जयसमंद में करीब 6 फीट पानी ही बढ़ा। इसके चलते किसानों पर भी सीधा असर पड़ा है।

my secret spices kitchen masala spieces company in udaipur rajasthan

राजसमंद झील के कमांड एरिया के किसानों के लिए राहत भरा रहा मानसून

उदयपुर संभाग में जयसमंद के बाद राजसमंद झील का अपना एक ऐतिहासीक महत्व है। इस झील में इस मानसून में उम्मीद अनुरूप पानी की आवक होने से इसके कमांड एरिया के किसानों को सिंचाई के लिए पानी को लेकर बड़ी राहत मिली है।राजसमंद बांध राजसमंद जिले में जलसंसाधन विभाग की सबसे बड़ी एवं एकमात्र वृहद सिंचाई परियोजना है।

इस बांध की नहर प्रणाली की कुल लम्बाई करीब 162 किमी है। झील में 30 फीट के मुकाबले वर्तमान में 28 फीट का गेज होकर 3400 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है। ऐसे में किसानों को रबी की फसल के लिए जरूरत अनुसार पानी मिल सकेगा। राजसमंद झील का गेज 11 फीट आने पर नहरों को बंद किया जाएगा। 

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsjaisamand irrigation newsjaisamand lakeJaisamand Lake Dhebar Lakejaisamand lake irrigationjaisamand lake udaipur salumberJaisamand Lake water leveljaisamand newslatest news in hindiUdaipur newsudaipur news updatewater resources department rajasthanwater resources department udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .