AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पुलिस ने जलती चिता से निकलवाया शव: युवक की मौत का सच आएगा सामने

Lucky Jain by Lucky Jain
November 3, 2024
Reading Time: 1 min read
rajasthan dholpur police took dead body from funeral pyre after murder information


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के धोलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के गांव नगला खरगपुर में एक युवक की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस को जलती चिता से शव निकलवाना पड़ा। परिजन ने युवक के अंतिम संस्कार की विधि कर चिता को अग्नि तक दे दी थी, तभी फिल्मी स्टाइल में पुलिस मौके पर पहुंची और जलती चिता से शव निकवा लिया, साथ ही मौके पर फॉरेंसिक और एफएसएल टीम को भी बुला लिया। यह सब देखकर श्मशान घाट में मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। (rajasthan dholpur police took dead body from funeral pyre after murder information)

पुलिस ने बताया कि नगला खरगपुर गांव निवासी 27 वर्षीय राजेश पुत्र मोहर सिंह प्रजापति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। परिजन युवक का अंतिम संस्कार कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी, जिसमें युवक की हत्या होने आशंका जतायी गयी थी और यह भी सूचना मिली थी कि मामला छुपाने के लिए पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जलती चिता से युवक का शव निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने फॉरेंसिक और एफएसएल जांच करवा रही है।

हत्या है या आत्महत्या या कोई और मामला, अनुसंधान में सामने आ जाएगा

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है, वह शराब पीने का आदी था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की। पुलिस ने कहा युवक की मौत आत्महत्या से हुई हो या हत्या हुई हो, दोनों ही परिस्थितियों में पुलिस को सूचना देनी जरूरी होती है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला दर्ज कर मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने कहा हर पहलू पर जांच की जा रही है। युवक की हत्या हुई है या अन्य कोई मामला है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। rajasthan dholpur police took dead body from funeral pyre after murder information

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdholpur newslatest news in hindiRajasthanrajasthan dholpurrajasthan dholpur newsrajasthan dholpur police took dead body from funeral pyre after murder informationrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .