AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दीपावली पर उदयपुर से गुजरात भेजी जा रही थी अवैध शराब: पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की ब्रांडेड शराब

Lucky Jain by Lucky Jain
October 29, 2024
Reading Time: 1 min read
my secret spices kitchen masala spieces company in udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गोगुंदा, प्रतानगर और पानरवा थाना पुलिस ने बीती रात तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए उदयपुर से गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी है। यह ब्रांडेड अवैध शराब दीपावली के मौके पर सप्लायरों के जरिए गुजरात के अलग-अलग स्थानों पर बेची जानी थी। तीनों थाना क्षेत्र में पकड़ी गयी ब्रांडेड शराब की कीमत करीब 60 लाख रूपए से अधिक की बतायी जा रही है। (liquor smuggling in udaipur to gujarat : udaipur police caught illegal liquor cost rs 60 lakh rupees)

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर गोगुंदा पुलिस टीम ने हाईवे पर बायण माता कट के पास नाकेबंदी की गयी थी। संदिग्ध ट्रक आते हुए देखा, तो उसे रोका गया। ट्रक चेक करने पर राजस्थान मेड शराब निकली, लेकिन चालक के पास इस शराब से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने चालक राजसमंद निवासी भंवर दास को गिरफ्तार कर 761 पेटी ब्रांडेड अवैध शराब जब्त की। वहीं प्रतापनगर थाना पुलिस ने 188 पेटी पंजाब निर्मित अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह शराब प्लाई की आड़ में ट्रक में भरकर गुजरात ले जायी जा रही थी। इसके अलावा पानरवा थाना पुलिस ने एक कार से 39 कार्टन अवैध ब्रांडेड शराब के जब्त किए कर चालक अहमदाबाद निवासी नीलेश कुमार पुत्र प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है। चालक यह शराब कार से अहमदाबाद लेकर जा रहा था।

राजसमंद में पुलिस लाइन के पास गोदाम से भरकर लाया था अवैध शराब

थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि पूछताछ में चालक ने कबूला है कि वह यह शराब राजसमंद जिले में पुलिस लाइन के पास स्थित गोडाउन से भरकर गोगुंदा वाया देवला होते हुए कोटड़ा ले जा रहा था। वहां से यह शराब उदयपुर-गुजरात के बॉर्डर एरिया के शराब ठेकेदारों को सप्लाई करने वाला था, जहां से शराब गुजरात के विभिन्न स्थानों पर पहुंचायी जाती। पुलिस राजसमंद के शराब गोदाम के मालिक की पड़ताल कर रही है। (liquor smuggling in udaipur to gujarat)

sojatia jewellers udaipur hallmark jewellery in udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiliquor smuggling in udaipurliquor smuggling in udaipur to gujaratRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur police caught illegal liquor cost rs 60 lakh rupeesvodka brand liquor smuggling

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .