AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में एसीबी छापा : करोड़ों की संपत्ति के मालिक निकले रसद अधिकारी

Lucky Jain by Lucky Jain
October 24, 2024
Reading Time: 2 mins read
acb raid in udaipur on food and supply department officer jaimal singh rathore in udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होटल-रिसोर्ट, कई भूखंड, मकान और लग्जरी वाहनों में मिला निवेश

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी की टीमों ने आज गुरूवार सुबह उदयपुर के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संभागीय उपभोक्ता सरंक्षण अधिकारी जयमल सिंह राठौड़ पर छापा मारा है। जयमल सिंह राठौड़ करोड़ों के संपत्ति के मालिक निकले हैं। उनके उदयपुर और राजसमंद में होटल, रिसोर्ट, कई भूखंड, मकान और लग्जरी वाहन हैं। एसीबी टीमें सभी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाल रही हैं और ब्यौरा निकाल रही हैं। जयमल सिंह राठौड़ के उदयपुर के सरदारपुरा स्थित मकान, सीसारमा स्थित होटल मान विलास रिसोर्ट (जय विलास होटल एण्ड रिसोर्ट), संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी के ऑफिस एसीबी टीमों की सर्च कार्यवाही जारी है। (acb raid in udaipur on food and supply department officer jaimal singh rathore)

एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहराड़ के अनुसार उदयपुर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी संभागीय उपभोक्त संरक्षण अधिकारी जयमल सिंह राठौड़ के बारे में गोपनीय शिकायत मिली थी कि इन्होंने राजकीय सेवा में रहते हुए ज्ञात स्त्रोतों से अर्जित आय से कहीं अधिक परिसंपत्तियां कमाई हुई हैं।

क्या जनता के रसद पर डाका डालकर बनायी संपत्ति.?

एसीबी इंटेलीजेंस टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो जयमल सिंह राठौड़ का उदयपुर और राजसमंद में विभिन्न भूखंडों, मकान, होटल और लग्जरी वाहनों सहित अन्य परिसंपत्तियों में निवेश पाया गया। इस पर जयमल सिंह राठौड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है और कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त कर आज एसीबी टीमों ने जयमल सिंह राठौड़ की इन संपत्तियों पर छापा मारा है। जयमल सिंह राठौड़ के उदयपुर के सरदारपुरा स्थित मकान, सीसारमा स्थित होटल मान विलास रिसोर्ट (जय विलास होटल एण्ड रिसोर्ट), संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी के ऑफिस एसीबी टीमों की सर्च कार्यवाही जारी है।

sojatia jewellers udaipur hallmark jewellery in udaipur

acb raid in udaipur on food and supply department officer jaimal singh rathore in udaipur -1

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: acb raid in udaipur on food and supply department officer jaimal singh rathoreacb raid in udaipur on officer jaimal singh rathoreACB RajasthanACB Udaipurar live newscorruption case in udaipurcorruption in food and supply department rajasthanfood and supply department officer jaimal singh rathorejaimal singh rathore in udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan food and supply departmentrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .