AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

स्कूल बस पलटी, एक छात्र की मौत, 20 घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
October 21, 2024
Reading Time: 1 min read
school bus accident in kota 1 student died 20 injured


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे के समय बस में सवार करीब 30 छात्र फंस गए और बस में चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने बस के कांच तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में घायल हुए 20 छात्रों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है, जबकि एक छात्र लोकेश(14) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, तीन छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक तौर पर बस का स्टेयरिंग फेल होना हादसे का कारण बताया जा रहा है। (school bus accident in kota 1 student died 20 injured)

बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बच्चों को निकाला

पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर स्थित सत्यम स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में 30-40 बच्चे सवार थे। ट्रेनिंग ग्राउंड से पहले करणी नगर चौराहे पर स्कूल बस अचानक पलट गई और सड़क से 5-6 फीट नीचे जा गिरी। स्थानय लोगों ने बच्चों को बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जेसीबी से बस को सीधा किया गया। हादसे में 20 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें बस के नीचे दबने से तीन-चार बच्चे गंभीर घायल हुए हैं। एक बच्चे लोकेश की इलाज के दौरान मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के माता-पिता घबरायी हालत में हॉस्पिटल पहुंचे। लोकेश के परिजनों ने जैसे ही उनके बेटे का शव देखा वे सदमे में बेसुध हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला धाकड़ अस्पताल और कुन्हाड़ी पहुंचे, उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बच्चों के अच्छे से अच्छे इलाज के दिशा-निर्देश दिए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newskota newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsroad accident in kotaroad accident in rajasthanroad accident in udaipurschool bus accident in kotaschool bus accident in kota 1 student died 20 injured

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .