AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वेदांता करेगा राजस्थान में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश

Lucky Jain by Lucky Jain
October 19, 2024
Reading Time: 1 min read
Vedanta to invest Rs 1 Lakh Crores in Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2030 तक 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राजस्थान की महत्वाकांक्षा को बल मिलेगा

लंदन,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता ने यूके में आयोजित राइजिंग राजस्थान रोड शो में भाग लिया, जिसका नेतृत्व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से राजस्थान में जिंक, ऑयल एंड गैस तथा रिन्यूएबल एनर्जी में पूर्व में किये गये 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौतों पर चर्चा की। इससे 2 लाख से अधिक रोजगार सृजन करने में सहायता मिलने के साथ ही कई क्षेत्रों में 500 से अधिक डाउनस्ट्रीम उद्योगों तथा आयात प्रतिस्थापन में सहायता मिलेगी। (Vedanta to invest Rs 1 Lakh Crores in Rajasthan)

वेदांता हिंदुस्तान जिंक, जिंक की क्षमता को 1.2 एमटीपीए से बढ़ाकर 2 एमटीपीए करने, चांदी को 800 टन से बढ़ाकर 2000 टन करने तथा 1 एमटीपीए उर्वरक संयंत्र स्थापित करने के लिए 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वेदांता ने उदयपुर क्षेत्र के आसपास गैर-लाभकारी आधार पर लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक औद्योगिक पार्क स्थापित करने की भी घोषणा की। इससे डाउनस्ट्रीम उद्योगों के लिए विशाल औद्योगिक परिसरों का निर्माण होगा, क्योंकि जिंक और चांदी के सैकड़ों अनुप्रयोग हैं, जिनका उपयोग ऑटो, बिजली, बुनियादी ढांचे, रेलवे और अन्य क्षेत्रों में किया जाता है।

केयर्न ऑयल एंड गैस 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर क्षमता को बढ़ाकर 3 लाख बैरल प्रतिदिन करेगी। सेरेंटिका रिन्यूएबल्स 10 हजार मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता विकसित करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी, ताकि उपरोक्त निवेशों का सहयोग कर ऊर्जा परिवर्तन में सहायता से उच्चतम पर्यावरणीय मानकों और हरित विनिर्माण को सुनिश्चित किया जा सके।

कृष्ण भूमि विकास पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई

इस दौरान गोवर्धन विकास के संबंध में भी चर्चा की गई तथा कृष्ण भूमि विकास पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें वेदांता समूह की सहायता से महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों जैसे पूंछरी का लौठा तथा तीर्थस्थल की अन्य संबद्ध संरचनाओं को विकसित करने के बारे में चर्चा शामिल है।

सीएम ने किया आश्वस्त- सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि दुनिया के कई देशो को राजस्थान में आकर निवेश करने और समृद्ध भविष्य के निर्माण में हमारे साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। निवेश करने वाले प्रत्येक उद्यमी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

सीएम ने कहा राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम से पहले हमने वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के साथ विस्तृत एवं उपयोगी चर्चा की है। उन्होंने राजस्थान में अपने निवेश को दोगुना करने और 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर राज्य के व्यापार प्रस्ताव को और मजबूत करने के लिए हमारी सरकार से हाथ मिलाया है। मुख्यमंत्री ने इस नए निवेश के लिए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इन परियोजनाओं के विकास के लिए पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

मैन्यूफेक्चरिंग और प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करेंगे, स्मेल्टर बनाएंगे

वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि, राजस्थान उन कुछ राज्यों में से एक है, जहां हाइड्रोकार्बन और जिंक, लेड, चांदी, सोना, तांबा, पोटाश, रॉक फॉस्फेट, संगमरमर, विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले पत्थर और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों की बड़ी उपलब्धता है। हिंदुस्तान जिंक और केयर्न इन खनिजों में से प्रत्येक में एक्सप्लोरेशन प्रयासों का नेतृत्व करेंगे, निवेश प्रदान करते हुए मैन्यूफेक्चरिंग और प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करेंगे, स्मेल्टर बनाएंगे और शेल गैस और टाइट ऑयल की रिकवरिंग करेंगे। यह घोषणा न केवल राजस्थान के विकास में एक प्रमुख भागीदार के रूप में वेदांता की स्थिति, बल्कि धातु, खनिज, ऑयल एंड गैस, रिन्यूएबल एनर्जी और औद्योगिक नवाचार के लिए वैश्विक केंद्र बनने की राज्य की क्षमता को भी मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता में हिंदुस्तान जिंक की महिला टीम ने हासिल की दूसरा स्थान

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCM Bhajan Lal Sharmalatest news in hindirising rajasthan roadshow in londonudaipurUdaipur newsudaipur news updatevedantavedanta chairman anil agarwalvedanta groupVedanta to invest Rs 1 Lakh Crores in RajasthanVedanta to invest Rs 1 Lakh Crores in Rajasthan Powering Rajasthan ambition of becoming a US$350 billion economy by 2030

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .