AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हिंदुस्तान जिंक ने अल्ट्रा-रनर सूफिया सूफी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

Lucky Jain by Lucky Jain
October 15, 2024
Reading Time: 1 min read
Sufiya Sufi Hindustan Zinc Brand Ambassador


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • सूफिया 740 दिनों में दुनिया भर में 40 हजार किलोमीटर दौड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिये दौड़ेगी
  • 2025 में सूफिया प्रतिष्ठित विश्व 24-घंटे दौड़ चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अगले दो वर्षों के लिए विश्व प्रसिद्ध अल्ट्रा-रनर सूफिया सूफी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने बताया कि अल्ट्रा-रनर सूफिया सूफी से जुडना हिंदुस्तान जिंक के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि हमारा लक्ष्य अपने समुदायों में स्वस्थ जीवन शैली को प्रेरित करना है। कई रिकॉर्ड बना चुकीं सूफिया आमजन को कंपनी के उद्धेश्य हैल्थ और फिटनेस के प्रति जागरूक करेंगी। बुनियादी स्तर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और एथलीटों को उनके लक्ष्य हासिल करने में सहायता करने के लिए हिन्दुस्तान जिंक सदैव प्रतिबद्ध है। 2025 में सूफिया प्रतिष्ठित विश्व 24-घंटे दौड़ चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। Sufiya Sufi Hindustan Zinc Brand Ambassador

सूफिया सूफी आने वाले वर्षों में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के मिशन पर

राजस्थान के अजमेर की प्रख्यात एथलीट सूफिया सूफी आने वाले वर्षों में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के मिशन पर हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दूरी तय करने वाली सबसे तेज महिला धावक होने सहित कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ, सूफिया लक्ष्यों को हासिल करने के लिये हौंसलों का उदाहरण है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर एक बैगेज हैंडलिंग अधिकारी से लेकर विश्व स्तर पर प्रसिद्ध अल्ट्रा डिस्टेंस धावक तक की उनकी प्रेरक यात्रा, हिंदुस्तान जिंक परिवार द्वारा स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हुए अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अलावा सूफिया सक्रिय, फिटनेस-केंद्रित जीवन शैली को बढ़ावा देने वाले अभियानों और कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ेंगी।

फुटबॉल अकादमी के साहिल और मोहम्मद कैफ ने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया

बुनियादी स्तर पर खेल और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के हिंदुस्तान जिंक के प्रयासों से जिंक फुटबॉल अकादमी जैसे प्रमुख खेल संस्थानों की स्थापना हुई हैए जो देश के अगली पीढ़ी के फुटबॉल खिलाडियों को तैयार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जिंक फुटबॉल अकादमी के दो खिलाड़ी साहिल पूनिया और मोहम्मद कैफ ने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

कंपनी ने इससे पूर्व 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पद्म श्री विजेता कृष्णा पूनिया, अर्जुन पुरस्कार विजेता तीरंदाज लिंबा राम, पावरलिफ्टर माला सुखवाल और शीर्ष ओपन-वाटर तैराक भक्ति शर्मा जैसे एथलीट का सहयोग किया है, जिनके नाम अंटार्कटिका में तैरने का विश्व रिकॉर्ड है। Sufiya Sufi Hindustan Zinc Brand Ambassador

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zincHindustan Zinc signs on Ultra-Runner Sufiya Sufi as Brand Ambassadorlatest news in hindiSufiya Sufi Hindustan Zinc Brand AmbassadorudaipurUdaipur newsudaipur news updateUltra-Runner Sufiya Sufi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .